- Home
- /
- नागपुर में रात 8 से 10 बजे तक ही...
नागपुर में रात 8 से 10 बजे तक ही फोड़े जा सकेंगे ग्रीन पटाखे

By - Bhaskar Hindi |2 Nov 2021 10:47 AM IST
सख्ती नागपुर में रात 8 से 10 बजे तक ही फोड़े जा सकेंगे ग्रीन पटाखे
डिजिटल डेस्क, नागपुर। पुलिस प्रशासन ने दीपावली उत्सव में सिर्फ रात 8 से 10 बजे तक ही ग्रीन पटाखे फोड़ने की अनुमति दी है। प्रतिबंधित पटाखे फोड़ने, खरीदने या बेचते हुए पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। इसके लिए धारा 144 के तहत अधिसूचना जारी की गई है। निगरानी करने के लिए दंगा निरोधक दस्ता, क्राइम ब्रांच की टीम और थानास्तर पर निगरानी करने के आदेश दिए गए हैं।
Created On :   2 Nov 2021 4:16 PM IST
Next Story