शिकायत निवारण शिविर 10 फरवरी को

By - Bhaskar Hindi |7 Feb 2023 4:23 PM IST
पन्ना शिकायत निवारण शिविर 10 फरवरी को
डिजिटल डेस्क पन्ना। म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड पन्ना संभाग द्वारा 10 फरवरी को पन्ना शहर वितरण केन्द्र धरमसागर में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया गया है। जिला स्तरीय शिविर के मौके पर उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के अध्यक्ष व सदस्य भी उपस्थित रहेंगे। शिविर का समय दोपहर 12 से 2 बजे तक निर्धारित है। कार्यपालन यंत्री प्रशांत वैद्य ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से शिविर में शामिल होकर बिजली बिल, मीटर, लाइन एवं अन्य विद्युत संबंधी शिकायतों का त्वरित निवारण करवाने का आग्रह किया है।
Created On :   7 Feb 2023 4:22 PM IST
Next Story