शिकायत निवारण दिन : 145 शिकायतें मिलीं और 75 शिकायतकर्ता पहुंचे

Grievance Redressal Day: 145 complaints received and 75 complainants reached
शिकायत निवारण दिन : 145 शिकायतें मिलीं और 75 शिकायतकर्ता पहुंचे
शिकायत निवारण दिन : 145 शिकायतें मिलीं और 75 शिकायतकर्ता पहुंचे

डिजिटल डेस्क, नागपुर । पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे घरेलू हिंसाचार की रोकथाम होना जरूरी है। समाज में महिला उत्पीड़न के मामले छोटी-छोटी बातों को लेकर बढ़ने लगे हैं। घर के अंदर महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के लिए शराब भी कहीं न कहीं जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि अब शराब के कारण किसी महिला की गृहस्थी बर्बाद हो रही है तो पुलिस जरूरत पड़ने पर शराब पतियों को नशा मुक्ति केंद्र भेजकर उनका इलाज कराएगी। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार सोमवार को पुलिस लाइन टाकली स्थित अलंकार सभागृह पुलिस मुख्यालय में भरोसा सेल में आई शिकायतों के निवारण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने माना कि भरोसा सेल को क्रियाशील बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल काउंसलर की कमी है। 

तारीख पर तारीख पर दिया जवाब
भरोसा सेल में तारीख पर तारीख मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भरोसा सेल को अधिक गतिमान बनाने के लिए ठोस कदम उठाएंगे। इसमें कुछ परिवर्तन करने की जरूरत पड़ी तो वह करेंगे। उन्होंने हाल ही में भरोसा सेल के अधिकारियों के साथ महिलाओं से मिली शिकायतों के बारे में समीक्षा बैठक ली। भरोसा सेल के माध्यम से पुलिस आयुक्त के सामने 145 शिकायतें पहुंचीं।  इनमें 50 महिलाएं व अन्य अपनी व्यथा सुनाने के लिए शिकायत निवारण दिन कार्यक्रम में उपस्थित थीं। पुलिस आयुक्त ने कुछ मामले में अपराध दर्ज करने का भी आदेश दिया है। कुछ मामले को उन्होंने सुलझाया।

अधिकारियों से करेंगे विचार विमर्श
उन्होंने कहा कि भरोसा सेल में लंबित पड़े मामले का कैसे निराकरण किया जा सकता है। इस बारे में भरोसा सेल के अधिकारियों से विचार विमर्श किया जाएगा। पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में उक्त कार्यक्रम का अायोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत भरोसा सेल, नागपुर में पारिवारिक विवाद संबंधी मिली शिकायतों का निपटारा किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त  सुनील फुलारी (अपराध),  उपायुक्त  गजानन राजमाने,  सहायक पुलिस आयुक्त नलावडे व भरोसा सेल की महिला अधिकारी वकर्मचारी उपस्थित थे। 

Created On :   6 July 2021 10:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story