पदोन्नति पर मंत्री-समूह जल्द ही बैठक कर निर्णय लेगा- गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा

Group of Ministers will meet soon to decide on promotion of government servants - Home Minister Dr. Narottam Mishra
पदोन्नति पर मंत्री-समूह जल्द ही बैठक कर निर्णय लेगा- गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा
मध्यप्रदेश शासकीय सेवक पदोन्नति पर मंत्री-समूह जल्द ही बैठक कर निर्णय लेगा- गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि शासकीय सेवकों को उनके सेवाकाल में पात्रतानुसार पदोन्नति के लिए मंत्री समूह जल्द ही बैठक कर निर्णय लेगा। श्री मिश्रा की अध्यक्षता में शासकीय सेवकों को उनके सेवाकाल में पात्रतानुसार पदोन्नति के अवसर उपलब्ध कराने के संबंध में भविष्य की नीति निर्धारण के लिए अजाक्स और सपाक्स के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मंत्री-समूह के सभी सदस्य एक साथ बैठकर आवश्यक निर्णय लेंगे।

उन्होंने बताया कि लगातार दो बार अजाक्स और सपाक्स के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा की गई है। पदोन्नति नियम 2002 और तैयार किये गये पदोन्नति के नवीन नियमों पर तुलनात्मक रूप से विधिसंगत तरीके से विस्तार से बिंदुवार चर्चा की गई। दोनों ही पक्षों ने मंत्री समूह के समक्ष अपने विचार और सुझाव रखे हैं। डॉ. मिश्रा ने कहा कि आज की बैठक में सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया और स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार मौजूद थे। शीघ्र ही मंत्री-समूह बैठक कर कर्मचारियों को पदोन्नति दिये जाने के संबंध में सकारात्मक निर्णय लेने का सर्व-सम्मति से प्रयास करेंगे। 

(वार्ता)

Created On :   23 Sep 2021 12:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story