नागपुर की 43 कंपनियों पर जीएसटी का करोड़ों रुपए बकाया

GST owes crores of rupees to 43 companies
नागपुर की 43 कंपनियों पर जीएसटी का करोड़ों रुपए बकाया
नागपुर की 43 कंपनियों पर जीएसटी का करोड़ों रुपए बकाया

डिजिटल डेस्क, नागपुर। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का 43  कंपनियों पर करोड़ों रुपए बकाया है। इसमें शहर की कई बड़ी कंपनियों के नाम भी शामिल हैं। जिसमें शहर के कई बड़े लोगों की यह कंपनियां है। सूचना अधिकार में सामने आया कि, इन कंपनियों के 57 मामले लंबित पड़े हुए हैं। यह सभी मामले 50 लाख रुपए से अधिक के हैं। विशेष बात है कि, ज्यादातर मामले ऐसे हैं, जो या तो कोर्ट में हैं या फिर ट्रिब्यूनल में हैं।

 सूचना अधिकार में यह आरटीआई कार्यकर्ता अशोक खाेब्रागड़े द्वारा  डिवीजन नागपुर-1 के प्रभाग सिटी की जानकारी सूचना के अधिकार में मांगी थी। उपायुक्त मनीष चौधरी ने यह जानकारी 21 अक्टूब 2020 को दी। विशेष बात यह है कि, इन कंपनियों पर जीएसटी का लाखों-करोड़ों बकाया है। ऐसे में जीएसटी की वसूली के बड़े-बड़े दावों की पोल खुलती दिखाई पड़ रही है।

Created On :   6 Nov 2020 3:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story