- Home
- /
- मंदिर की छत से गिरा मेहमान, मौके पर...
मंदिर की छत से गिरा मेहमान, मौके पर मौत, शादी की खुशियां हादसे से मातम में बदलीं

By - Bhaskar Hindi |8 July 2021 7:00 AM IST
मंदिर की छत से गिरा मेहमान, मौके पर मौत, शादी की खुशियां हादसे से मातम में बदलीं
डिजिटल डेस्क,नागपुर। शादी में आए एक मेहमान की छत से गिरने से मौत हो गई। इससे शादी की खुशी मातम में बदल गई। कलमना थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कया गया है। पुलिस के अनुसार नागपुर जिले के पारशिवनी निवासी मनोहर गावंडे 48 वर्ष था। मंगलवार को किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने वह नागपुर आया था।
शादी जूनी कलमना बस्ती स्थित एक मंदिर में थी। शादी में भोजन करने के पश्चात सुस्ती आने से वह मंदिर की छत पर जाकर सो गया। इस बीच वह अचानक छत से गिर पड़ा, हालांकि छत पर और भी लोग थे, जिससे उसे किसी से धक्का लगने की आशंका व्यक्त की जा रही है। मनोहर को गंभीर हालत में तत्काल मेयो अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसकी मृत्यु हाेने की पुष्टि की। जांच जारी है।
Created On :   8 July 2021 12:29 PM IST
Next Story