- Home
- /
- गुजरात में हिंदीभाषियों पर हमले के...
गुजरात में हिंदीभाषियों पर हमले के लिए कांग्रेस ही जिम्मेदार है : डिप्टी सीएम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने गुजरात में हिंदीभाषियों पर हुए हमले के लिए विपक्षी दल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है। शनिवार को मुंबई में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह बात कही। पटेल ने कहा कि गुजरात भारत के विकास का इंजन है। इस राज्य में लोगों को रोजगार प्रदान करने की क्षमता है। हम सिर्फ गुजरातियों नहीं बल्कि पूरे देश के लिए रोजगार के अवसर पैदा कर रहे हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस विधायक की जातिवादी राजनीति की वजह से हिंदीभाषियों पर हमले हुए। वहां डर का मौहाल बनाया गया जिससे बिहार व उत्तर प्रदेश के बहुत से मजदूर गुजरात छोड़ कर चले गए। पर हमारी सरकार ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए। सोशल मीडिया पर धमकियां देने वालों को भी गिरफ्तार किया गया है। दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
पटेल ने कहा कि वहां के नागरिकों और पुलिस ने कांग्रेस के अशांति फैलने की कोशिश को नाकाम कर दिया है। उऩ्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, बिहार, उडीसा, राजस्थानी व महाराष्ट्र के लोग गुजरात के शहरों अहमदाबाद, वडोदरा आदि में रहते हैं। पटेल ने कहा कि गुजरात राष्ट्रीय एकता में विश्वास रखने वाला राज्य है। लेकिन कांग्रेस से जुड़े कुछ लोग इस तरह की स्थिति पैदा कर रहे हैं जबकि चुनावों में उन्हें खारिज किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि लोग रोजी-रोटी के लिए वहीं पर जाते हैं, जहां रोजगार के मौके होते हैं। वाईब्रेंट गुजरात के चलते वहां औद्योगिक विकास तेजी से हुआ है। हम स्थानीय लोगों के साथ-साथ पूरे देश के लोगों को रोजगार दे रहे हैं। आज गुजरात विकास का मॉडल बन चुका है।
दुष्प्रचार कर रही कांग्रेस
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्व्रारा सरदार पटेल की प्रतिमा को मेड इन चाईना बताए जाने के सवाल पर गुजरात के डिप्टी सीएम श्री पटेल ने कहा कि हम सरदार पटेल की 182 मीटरक ऊंची प्रतिमा बना कर आजादी की लड़ाई में उनके योगदान के प्रति श्रद्धांजलि दे रहे हैं। यह बात कांग्रेस को हजम नहीं हो रही है। इस लिए वे दुषप्रचार कर रहे हैं। उन्होंने गांधी परिवार का नाम लिए बगैर कहा कि वे लोग चाहते हैं कि दुनिया यहीं जाने कि अंग्रेजों से आजादी में सिर्फ एक परिवार का योगदान है। कांग्रेस ने पटेल, आंबेडकर, बोस जैसे नेताओं को दरकिनार किया है। पटेल ने कहा कि प्रतिमा का 75 फीसदी निर्माण कार्य भारत में हुआ है। पर कांग्रेस को सरदार पटेल की यह ऊंचाई अच्छी नहीं लग रही है। सरकार पटेल और मुंबई के अरब सागर में बनने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा की ऊंचाई की बाबत पूछे जाने पर पटेल ने कहा कि दोनों महापूरुषों की तुलना नहीं की जा सकती। इस राष्ट्र के लिए दोनों का अद्वितिय योगदान रहा है।
31 अक्टूबर को होगा स्टैच्यू आफ यूनिटी का अनावरण
उन्होंने बताया कि सरदार पटेल स्मारक का कार्य 48 महिनों में पूरा हुआ है और इस पर 2332 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। प्रतिमा की बुनियाद की ऊंचाई 58 मीटर और प्रतिमा की उंचाई 182 मीटर है। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर को होने वाले अनावरण समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्या सागर राव और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहेंगे। मैं उन्हें आमंत्रित करने आया था। स्टेच्यू आफ यूनिटी गुजरात के नर्मदा जिले के केवाडिया में बनाया गया है। यहां पर संग्रहाल और फुलों की घाटी भी तैयार की जाएगी जो यहां आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होगा। यहां प्रतिदिन 15 हजार पर्यटक आ सकेंगे। सरदार पटेल की जीवनगाथा को दर्शाने के लिए यहां लेजर शो का भी आयोजन होगा।
Created On :   13 Oct 2018 7:26 PM IST