Gujarat Local Body Polls: भाजपा का सभी 6 नगर निगमों पर कब्जा,  सूरत में AAP का शानदार प्रदर्शन, कांग्रेस के खाते में 50 सीटें

Gujarat Local Body Polls update news in hindi 
Gujarat Local Body Polls: भाजपा का सभी 6 नगर निगमों पर कब्जा,  सूरत में AAP का शानदार प्रदर्शन, कांग्रेस के खाते में 50 सीटें
Gujarat Local Body Polls: भाजपा का सभी 6 नगर निगमों पर कब्जा,  सूरत में AAP का शानदार प्रदर्शन, कांग्रेस के खाते में 50 सीटें

डिजिटल डेस्क (भोपाल)। गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतगणना चल रही है। शुरुआती नतीजों के अनुसार बीजेपी 400 सीटों पर और कांग्रेस 50 सीटों पर आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी के सूरत में बेहतर प्रदर्शन की खबर आ रही है। बीजेपी सभी 6 नगर निगमों अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर और राजकोट में अपना कब्जा जमाने में एक बार फिर कामयाब हुई है। इन छह नगर निगमों के 2275 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत अजमाई थी। 

गुजरात में आम आदमी पार्टी (आप) का खाता खुल गया है। सूरत नगर निगम के वार्ड नंबर 16 की चारों सीटों और वार्ड नंबर 4 की चारों सीटों पर आम आदमी पार्टी (आप) ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस अपने पिछले प्रदर्शन को भी नहीं दोहरा पाई है। बीजेपी लंबे समय से सभी छह नगर निगमों अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर और जामनगर की सत्ता पर काबिज है. अहमदाबाद में 2008, वडोदरा में 2005, सूरत में 1990, राजकोट में 2005, भावनगर में 1995 और जामनगर में 1995 से बीजेपी के पास बहुमत है। 

सूरत नगर निगम के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी ने 40 सीटों पर अपनी बढ़त बना ली है। आम आदमी पार्टी (आप) 18 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस तीसरे नंबर पर खिसक गई है और वह 10 सीटों पर आगे चल रही है। पिछली बार 120 सीटों में से 80 पर बीजेपी और 36 पर कांग्रेस का कब्जा था। 

अहमदाबाद में मतगणना केंद्र पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, उम्मीदवारों और पुलिस के बीच झड़प हुई। कांग्रेस ने पुलिस के खिलाफ शिकायत की कि वह भाजपा कार्यकर्ताओं को मतगणना केंद्र के भीतर अपने सेलफोन ले जाने की अनुमति दे रही थी।

वड़ोदरा में भाजपा 33, कांग्रेस 7 और अहमदाबाद में भाजपा 71 और कांग्रेस 13 सीटों पर आगे चल रही है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने जामनगर नगर निगम के वार्ड 6 में तीन सीटें जीती हैं।

 

 

Created On :   23 Feb 2021 7:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story