गश खाकर गिरे और हो गई मौत, जांच में जुटी पुलिस

Gush fell and died, police investigating
गश खाकर गिरे और हो गई मौत, जांच में जुटी पुलिस
गश खाकर गिरे और हो गई मौत, जांच में जुटी पुलिस

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गश खाकर गिरे और मौत हो गई। शहर में चक्कर आकर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों के नाम अलीम खान और सुनील पाटील है। घटनाएं अलग-अलग स्थानों पर हुईं। पुलिस के अनुसार पहली घटना गिट्टीखदान क्षेत्र के न्यू शांतिनगर निवासी अलीम खान नूर खान (55) 10 जून को फ्रेंड्स कॉलोनी, में साइकिल की दुकान में काम कर रहा था, तभी चक्कर आने से वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे उपचार के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 

दूसरी घटना अजनी क्षेत्र में हुई। न्यू खलासी लाइन, कामठी निवासी सुनील बालकिसन पाटील (55)  की सास की तबीयत खराब थी। इस कारण वह उन्हें ओंमकार नगर अजनी में एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गया था। अस्पताल के गेट पर सुनील को अचानक चक्कर आया और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे मेडिकल अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों घटनाओं में पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है। 

फांसी लगाकर की खुदकुशी
लकड़गंज क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक का नाम कमलेश गरीबदास लोणारे (40) है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस के अनुसार पाटीदार भवन के पीछे लकड़गंज निवासी कमलेश लोणारे ने 10 जून को घर में छत से लगे सीलिंग पंखे के हुक में ओढ़नी बांधकर फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे घटना के दिन सुबह करीब 11.45 बजे फांसी पर लटके देखा। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेज दिया। आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है।

Created On :   12 Jun 2020 5:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story