- Home
- /
- वाहन से ले जा रहे गुटखा, ...
वाहन से ले जा रहे गुटखा, परतवाड़ा-बहिरम रोड पर पुलिस ने पकड़ा

डिजिटल डेस्क,अमरावती। परतवाड़ा थाना क्षेत्र के बहिरम से परतवाड़ा मार्ग पर पुलिस ने मध्यप्रदेश से चारपहिया वाहन में लाए जा रहा प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया है। जब्त गुटखे की कीमत 2 लाख 60 हजार 805 रुपए बताई गई है। गुटखे के साथ इंडिगो सीएस गाड़ी क्र. एमएच-04 सीबी 1930 को भी जब्त किया गया है। जिला ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अविनाश बारगल के आदेश पर परतवाड़ा शहर में अवैध धंधो पर कार्रवाई करने डीबी स्कॉड का गठन किया गया। दल में शामिल हेडकांस्टेबल विनोद राऊत, गणेश वेलोकार, कमलेश मुरारी, नायब पुलिस सिपाही जयसिंह चव्हाण, पुलिस सिपाही विवेक ठाकरे, शुभम मार्केंड, वैभव ठाकरे आदि ने सोमवार 16 मई को पेट्रोलिंग के दौरान बहिरम मार्ग पर एमएच-04 सीबी-1930 नंबर का चारपहिया रोका। इस वाहन में मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र में प्रतिबंधित गुटखा लाने की खबर पुलिस को मिली थी। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें 23 बोरे में गुटखा भरा हुआ िमला। पुलिस ने वाहन और गुटखा आदि कुल 5 लाख 13 हजार 995 रुपए का माल जब्त किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक अविनाश बारगल, अपर पुलिस अधीक्षक शशिकांत सातव, उपविभागीय पुलिस अधिकारी नवगीरे के मार्गदर्शन में की गई है।
Created On :   18 May 2022 12:54 PM IST