ट्रक से ले जाया जा रहा 27 लाख का गुटखा पकड़ा

Gutkha worth 27 lakhs being transported by truck was caught
ट्रक से ले जाया जा रहा 27 लाख का गुटखा पकड़ा
दबिश ट्रक से ले जाया जा रहा 27 लाख का गुटखा पकड़ा

डिजिटल डेस्क, अमरावती।  शहर अपराध शाखा के दल ने नांदगांवपेठ थाना क्षेत्र में आने वाले बिजीलैंड मार्केट के पास एक ट्रक में प्रतिबंधित 27 लाख 5 हजार 320 रुपए का प्रतिबंधित गुटखा पकड़कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक शहर अपराध शाखा के निरीक्षक अर्जुन ठोसरे का दल पेट्रोलिंग कर रहा था तभी उन्हें जानकारी मिली कि ट्रक क्रमांक आरजे 07/जीबी 9839 में भारी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा जा रहा है। इस जानकारी के आधार पर बिजीलैंड के सामने जाल बिछाकर ट्रक को रोककर अन्न औषधि अधिकारी के साथ उसकी तलाशी ली जिसमें 27 लाख 5 हजार 320 रुपए का प्रतिबंधित तंबाकू व गुटखा बरामद हुआ। पुलिस ने ट्रक चालक शिवकिरण बिशनौई (38) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजस्थान के बिकानेर जिले में आनेवाले नोखा ग्राम का निवासी बताया जाता है। पुलिस ने आरोपी को नांदगांवपेठ पुलिस के हवाले कर दिया है।

 

Created On :   8 Feb 2022 2:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story