- Home
- /
- अमरावती के मोरबाग से पकड़ाया लाखों...
अमरावती के मोरबाग से पकड़ाया लाखों का गुटखा

डिजिटल डेस्क, अमरावती। हाल ही में पुलिस के विशेष दल द्वारा मोरबाग से लाखों रुपए का गुटखा बरामद किया गया था। जहां उस गुटखे के मुख्य तार विक्की नामक व्यक्ति से जोड़े गए है। संबंधित व्यक्ति फरार रहने से पुलिस और एफडीए का दल आरोपी की तलाश में जुटा हुआ है। जानकारी के मुताबिक गुटखा प्रतिबंध रहने के बावजूद शहर में खुलेआम बिकता रहा है। जबकि हाल ही में मोरबाग में विशेष दल की छापमार कार्रवाई में 3 लाख 85 हजार रुपए का गुटखा बरामद किया गया था। इस दौरान एहसान खान नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। परंतु वह गुटखा विक्की नामक व्यक्ति का बताया गया है। जो रेलवे स्टैशन चौराहे पर पहले अपनी दुकानदारी चलाया करता था। लेकिन मध्यप्रदेश से बड़े पैमाने पर गुटखा लाकर अमरावती में बेचने का काम शुरू कर दिया। अमरावती के अलावा ग्रामीण में तीन बार वह लाखों रुपए के गुटखे के साथ पकड़ा जा चुका है। इसके बावजूद मुख्य विक्की नामक आरोपी अमरावती शहर समेत जिले में प्रतिबंधित गुटखे का जाल बिछाता रहा है। फिलहाल वह फरार है।
Created On :   11 Oct 2022 3:50 PM IST