स्त्री रोग विशेषज्ञ दो दिन के अवकाश पर, जिला चिकित्सालय में नहीं है कोई महिला डॉक्टर

Gynecologist on leave for two days, there is no female doctor in the district hospital
स्त्री रोग विशेषज्ञ दो दिन के अवकाश पर, जिला चिकित्सालय में नहीं है कोई महिला डॉक्टर
पन्ना स्त्री रोग विशेषज्ञ दो दिन के अवकाश पर, जिला चिकित्सालय में नहीं है कोई महिला डॉक्टर

डिजिटल डेस्क पन्ना। लाखों की आबादी वाले पन्ना जिला चिकित्सालय में एक मात्र स्त्री रोग विशेषज्ञ पदस्थ हैं और वह भी 8-9 दिसंबर को अवकाश पर रहेगी। ऐसी स्थिति में अब पन्ना जिला चिकित्सालय में कोई भी महिला चिकित्सक नहीं रहेगा। इसके चलते वहां पर पहुंचने वाली महिलाओं के लिए एक बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है काफी समय से जितने महिला चिकित्सक के पद स्वीकृत होने के बावजूद भी यहां पर शासन द्वारा कोई भी महिला चिकित्सक की पदस्थापना नहीं करवाई गई है और अकेले एक महिला चिकित्सक डॉक्टर मीना नामदेव हैं जो डिलेवरी, सीजर, ऑपरेशन व एलटीटी आदि का कार्य उन्हीं के जिम्मे है। जिसके चलते उनके कंधों पर बहुत बड़ा भार है कई बार स्त्री रोग विशेषज्ञ की पदस्थापना के लिए शहरवासियों ने मांग उठाई लेकिन जनप्रतिनिधियों के कान में कोई जू नहीं रेंग रही है।

 

पन्ना जिला चिकित्सालय सहित जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी महिला डॉक्टर ना होने के चलते गंभीर रूप से बीमार महिलाएं वह जिनके सीजर ऑपरेशन होने होते हैं उन्हें सीधा जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया जाता है। ऐसी स्थिति में एकमात्र महिला चिकित्सक होने के कारण दिन और रात यानी पूरे 24 घंटे ड्यूटी देना बहुत बड़ी परेशानी है लेकिन इस सब के बावजूद भी जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की कमी की पूर्ति के लिए कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है और यही कारण है कि यहां के गरीब जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर है उन्हें मजबूरीवश इलाज कराने के लिए बाहर जाकर निजी अस्पतालों में इलाज कराना पड़ रहा है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मीना नामदेव का अवकाश का पर्चा पहुंचने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने इस बात को गंभीरता से लेते हुए इसकी जानकारी जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. व्ही.एस. उपाध्याय को दी है जिससे जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में जहां डिलीवरी केस जो नॉर्मल नहीं हो सकते हैं और उनका सीजर ही होना जरूरी है ऐसे लोगों को अपने पास के निकटवर्ती जिला चिकित्सालय में भेजे जाने की कार्यवाही करें जिससे ऐसे मरीजों को जिला चिकित्सालय पन्ना तक बेवजह न भटकना पड़े।
इनका कहना है
सीएमएचओ को इसकी जानकारी भेज दी गई है जिससे वह अपने सिस्टम से सभी स्वास्थ्य केंद्रों को इसकी जानकारी अपने स्तर पर प्रेषित कर दें। जिससे महिला मरीजों को यहाँ पर आकर न भटकना पड़े और उन्हें अपने निकटवर्ती जिले के लिए रेफर कर दिया जाए।
डॉ. आलोक गुप्ता 
सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय पन्ना

Created On :   8 Dec 2022 4:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story