- Home
- /
- हज यात्रा अधर में, मुआवजे के साथ...
हज यात्रा अधर में, मुआवजे के साथ रकम लौटाने के लिए प्रधानमंत्री से लगाई गुहार

By - Bhaskar Hindi |17 Jun 2020 11:01 AM IST
हज यात्रा अधर में, मुआवजे के साथ रकम लौटाने के लिए प्रधानमंत्री से लगाई गुहार
डिजिटल डेस्क, नागपुर| हज यात्रा-2020 अधर में है। इस संदर्भ में महाराष्ट्र राज्य हज समिति के पूर्व अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने की विनती की है। इस वर्ष सरकार की ओर से रद्द कर लोगों को मुआवजे के साथ रकम लौटानी चाहिए। हज-2020 के लिए चयनित हाजियों को ही हज यात्रा- 2021 में यात्रा करने का मौका दिया जाना चाहिए, लेकिन हज कमेटी ऑफ इंडिया ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया। 13 मार्च को सऊदी ने हज यात्रा- 2020 पर तत्काल रोक लगाने का पत्र दिया था। उसके बाद भी हज कमेटी ऑफ इंडिया के लोगों ने पैसे वसूले, जिसे करीब 5 महीने कहां रखा गया। इस पर कितना फायदा हुआ इसकी जानकारी जनता को देने और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग भी जमाल सिद्धीकी ने की है।
Created On :   17 Jun 2020 4:31 PM IST
Next Story