बारिश में खतरे से बचने जीर्ण मकान पर चला हथौड़ा

hammer on dilapidated house to avoid danger in rain
बारिश में खतरे से बचने जीर्ण मकान पर चला हथौड़ा
बारिश में खतरे से बचने जीर्ण मकान पर चला हथौड़ा

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  मेहंदी बाग परिसर में शिव मंदिर के पास चंद्रकांत चांदेकर के जीर्ण मकान पर मनपा के प्रवर्तन विभाग का हथौड़ा चला। बारिश के मौसम में मकान अचानक ढह जाने पर होने वाले संभावित खतरे से बचने के लिए जीर्ण मकान तोड़ने की कार्रवाई की गई।

मकान तोड़ने से पहले महाराष्ट्र महानगरपालिका अधिनियम 2012 की धारा 264 अंतर्गत संबंधित मकान मालिक को मनपा जोन कार्यालय ने नोटिस जारी किया था। उसके अलावा धंतोली जोन में फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। त्रिशरण चौक से शताब्दी चौक मार्ग, टीबी वार्ड से मेडिकल चौक, बैद्यनाथ चौक, मॉडेल मिल चौक मार्ग पर अतिक्रमण का सफाया किया गया। 37 अतिक्रमण हटाए गए। एक ट्रक सामान जब्त किया गया। उपायुक्त अशोक पाटील, प्रवर्तन िनरीक्षक संजय कांबले के मार्गदर्शन में जाेन के कर्मचारियों ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
 

Created On :   5 Aug 2021 5:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story