- Home
- /
- पक्षियों को जल पिलाने आगे बढ़ रहे...
पक्षियों को जल पिलाने आगे बढ़ रहे हाथ, जल पात्र बांटे

डिजिटल डेस्क, नागपुर । अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद महाराष्ट्र प्रदेश की ओर से वैश्य भवन में संस्था द्वारा जल पात्रों का वितरण किया गया। संस्था के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र रामकृष्ण गुप्ता की अगुवाई में प्रदेश महिला अध्यक्ष सुनीता गुप्ता तथा उपाध्यक्ष रंजना गुप्ता, जिला अध्यक्ष संगीता अग्रहरि, नागपुर महिला अध्यक्ष अंजना गुप्ता, वरिष्ठ पदाधिकारी ममता गुप्ता, रेणु शिवहरे, अलका गुप्ता, खुशबू गुप्ता तथा संरक्षक सरोज रामकृष्ण गुप्ता प्रमुखता से उपस्थित थे।
इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी राजकुमार गुप्ता लोहिया, कमलेश केशरवानी विनोद फाफट, महेंद्र गुप्ता, दुर्गाप्रसाद अग्रवाल ने मार्गदर्शन किया। वरिष्ठ पदाधिकारी अनिल केसरवानी, संतोष गुप्ता, महेश शिवहरे, रत्नेश गुप्ता, विक्रांत गुप्ता, राजकुमार अयोध्यावासी, संदीप गुप्ता, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, महेंद्र टक्कामोरे, गोपाल लड्ढड़, शिवदयाल अग्रहरि आदि उपस्थित थे। रामकृष्ण गुप्ता ने कहा कि ग्रीष्मकाल में पक्षी पानी के लिए दर-दर भटकते हैं। अगर उन्हें पानी नहीं मिला तो उनकी प्रजातियां नष्ट होने की संभावना होती हैं। पक्षियों द्वारा जहरीले जीव- जंतुओं का नाश होता है। सुबह उनकी चहचहाहट खुशी की अनुभूति होती है। मानव समाज द्वारा संकल्प लेकर उनकी रक्षा करने की आवश्यकता है।
Created On :   8 March 2021 3:41 PM IST