- Home
- /
- सोने के गहनों सहित 5.65 लाख के माल...
सोने के गहनों सहित 5.65 लाख के माल पर हाथ साफ

डिजिटल डेस्क,मोर्शी अमरावती। मोर्शी के मधुसूधन नगर, पटेल ले-आउट परिसर में सेवा निवृत्त स्वास्थ्य अधिकारी के बंद घर में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर 113 ग्राम सोने के जेवरात, 1.25 लाख रुपए नकद ऐसा कुल 5 लाख 65 हजार रुपए का माल चोरी कर फरार होने का मामला उजागर हुआ है।
जानकारी के अनुसार मोर्शी थाना क्षेत्र के मधुसूदन निवासी अनिल देविदास उमक सेवानिवृत्त स्वास्थ्य अधिकारी है। उनके छोटे बेटे कुणाल की सगाई 25 जून को परतवाड़ा में हुई। जिसके बाद वह परिवार के साथ पुणे गए हुए थे। 27 जून की रात को ही 1.30 बजे के दौरान देविदास उमक वापस घर लौटे। देखा तो उनके घर पर लगा ताला टूटा था। घर का सामान पूरी तरह से बिखरा पडा था। अलमारी पूरी तरह से खुली पडी थी। जहां अज्ञात चोर ने घर में प्रवेश कर अलमारी से 15 ग्राम सोने के चेन, 13 ग्राम सोने का नेक्लेस, 6 सोने की अंगूठियां, कान के झुमके, कंगन, 30 ग्राम चांदी के जेवरात और 1 लाख 25 हजार नकद ऐसा कुल 5 लाख 65 हजार रुपए का माल चोरी कर फरार हो चुके थे। इसकी सूचना तुरंत मोर्शी पुलिस को दी गई। एसडीओ निलेश पांडे, थानेदार श्रीराम लाबाडे तुरंत मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का पंचनामा कर फोरेंसिक लैब के जरिए सबूत इकट्ठा किए गए व अज्ञात आरोपियोंं के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर सरगर्मी से जांच शुरू की गई है।
Created On :   29 Jun 2022 3:09 PM IST