विमान सेवाएं: घरेलू उड़ान के लिए 7 सेक्शन में बंटे रूट, दिल्ली से मुंबई का किराया साढ़े 3 से 10 हजार तक

hardeep puri press conference Live Update domestic flights updates lockdown coronavirus
विमान सेवाएं: घरेलू उड़ान के लिए 7 सेक्शन में बंटे रूट, दिल्ली से मुंबई का किराया साढ़े 3 से 10 हजार तक
विमान सेवाएं: घरेलू उड़ान के लिए 7 सेक्शन में बंटे रूट, दिल्ली से मुंबई का किराया साढ़े 3 से 10 हजार तक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना के कारण करीब दो महीने तक लॉकडाउन में रहने के बाद अब देश धीरे-धीरे सामान्य होने की ओर कदम बढ़ा रहा है। इसी कड़ी में 25 मई से घरेलू विमान सेवाएं भी शुरू की जा रही हैं। हालांकि इस दौरान कई नियम और शर्तों का पालन भी करना होगा। इसी को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 

केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, विदेश में फंसे भारतीय लोगों को स्वदेश लाने के लिए 5 मई को वंदे भारत मिशन की शुरुआत की गई। मिशन के तहत हम करीब 20 हजार से ज्यादा भारतीयों को वापस ला चुके हैं।हमारे जो लोग भी विदेशों में फंसे हैं, उन्हें लाना हमारा मकसद है, लेकिन कुछ देश लोगों को वापस नहीं आने दे रहे हैं। हरदीप पुरी ने कहा, हालांकि अभी तक यह मिशन काफी अच्छा चल रहा है। इस मिशन से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद।

मेट्रो से मेट्रो सिटी के लिए एक तिहाई उड़ानों को इजाजत
25 मई से घरेलू उड़ानों को इजाजत दे दी गई है। मेट्रो से मेट्रो सिटी के लिए एक तिहाई उड़ानों को इजाजत दी गई है। समर शेड्यूल के तहत एक तिहाई उड़ानों को विमानन कंपनियां चला सकती हैं। उड़ानों के जो प्रोटोकॉल बनाए गए हैं। हवाई अड्डे के अंदर, विमान के अंदर और हवाईअड्डे से गंतव्य तक जाने के लिए प्रोटोकॉल बनाए गए हैं। अनुभव के बाद उड़ानों की संख्या बढ़ाई जाएंगी। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई से उड़ाने शुरू होंगी।

सात सेक्शन में बांटे गए रूट
घरेलू उड़ानों के लिए जो रूट्स हैं, उन्हें 7 सेक्शन में बांटा गया है। सेक्शन 1 में फ्लाइट का समय 40 मिनट से कम है। दूसरे सेक्शन में 40 मिनट से ज्यादा और 60 मिनट तक का समय। तीसरा सेक्शन 60-90 मिनट। चौथे में 90 से 120 मिनट तक। पांचवां सेक्शन 2 घंटे से 2.30 घंटे। छठवें सेक्शन में ढ़ाई से तीन घंटे तक। आखिरी सेक्शन में 3 घंटे से साढ़े तीन घंटे होगा।

सरकार की तरफ से अगस्त तक फ्लाइट्स की टिकट के दाम भी तय किए गए हैं। उड़ानों के लिए वास्तविक किराया फिक्स किया गया है, ताकि किसी के बिजनेस को मुश्किल का सामना नहीं करना पड़े। दिल्ली से मुंबई का किराया 90 मिनट से 120 मिनट यात्रा के लिए कम से कम 3500 और अधिकतम 10 हजार होगा। 40 फीसदी सीट की बिक्री मिनिमम और मैक्सिमम बैंड के बीच होगा। उड़ान के दौरान बीच की सीट खाली नहीं रखी जाएगी।

25 मई से एक तिहाई उड़ानों को इजाजत दी गई है। वेब चेकइन लागू होगा। सैनेटाइजर साथ लाना, फेस मास्क पहनना और मोबाईल में आरोग्य सेतु ऐप जरूरी होगा। फ्लाइट्स में खाना नहीं दिया जाएगा। पानी की बॉटल गैलरी एरिया या सीट पर मिलेगा। केबिन क्रू फुल प्रोटेक्टिव सूट में होना चाहिए। यात्री को दो घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचना होगा।

Created On :   21 May 2020 9:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story