क्या मुंबई कांग्रेस का शिवसेना में विलय हो गया है- निरुपम

Has Mumbai Congress merged with Shiv Sena - Nirupam
क्या मुंबई कांग्रेस का शिवसेना में विलय हो गया है- निरुपम
क्या मुंबई कांग्रेस का शिवसेना में विलय हो गया है- निरुपम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता संजय झा के निलंबन के बाद अब मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम को भी पार्टी से बाहर करने की तैयारी है। इस बीच निरुपम ने खुद को पार्टी से निकाले जाने की खबरों पर कहा कि क्या शिवसेना का विरोध करने की वजह से मेरे खिलाफ कार्रवाई की जाएगी?उन्होंने सवाल किया कि क्या मुंबई कांग्रेस का अब शिवसेना में विलय हो गया है?  गुरुवार को निरुपम ने ट्विट कर कहा है कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुंबई कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी नेतृत्व से मेरे खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। क्योंकि मैंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के भूमि के सौदे की जांच की मांग की है।

निरुपम ने कहा कि क्या शिवसेना के खिलाफ बोलना पार्टी विरोधी गतिविधि होती है। क्या मुंबई कांग्रेस शिवसेना में समाहित कर दी गई है।   पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी नेतृत्व ने अब तय किया है कि अनुशासनहीनता करने वाले नेताओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। मुंबई कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड सहित पार्टी के करीब 10 नेताओं ने पार्टी हाईकमान से निरुपम की पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायत की है। निरुपम राज्य की कांग्रेस की हिस्सेदारी वाली सरकार के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। पार्टी के एक नेता ने बताया कि निरुपम के खिलाफ कार्रवाई का मामला फिलहाल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति के पास लंबित है। इस पर जल्द फैसला होने की उम्मीद है। 

Created On :   16 July 2020 5:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story