17 लाख के दो इनामी नक्सलियों को हॉकफोर्स ने मार गिराया

Hawk Force killed Two naxalites who rewarded 17 lakhs rupees in MP
17 लाख के दो इनामी नक्सलियों को हॉकफोर्स ने मार गिराया
17 लाख के दो इनामी नक्सलियों को हॉकफोर्स ने मार गिराया

डिजिटल डेस्क बालाघाट। हॉकफोर्स मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की संयुक्त टीम व्दारा आज अपरांह एक संयुक्त आपरेशन में नक्सलियों के एक डिप्टी कमाण्डर    एवं उसके एक साथी क ो मार गिराया । इन दोनों नक्सलियों पर 17 लाख रूपये का इनाम था । पुलिस सूत्रों व्दारा दी गई जानकारी के अनुसार जिला बालाघाट (म0प्र0) और जिला राजनांदगॉव (छ0ग0) के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के ग्रुप के भ्रमण की सूचना लगातार प्राप्त हो रही थी। इस संबंध में जिला राजनांदगॉव एवं जिला बालाघाट के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित पुलिस अस्थाई कैम्प मलायदा में तैनात हॉकफोर्स (म0प्र0), ई-30 (राजनांदगॉव) एवं आईटीबीपी (राजनांदगॉव) की टीम 6.फरवरी  को दोपहर में संयुक्त आपरेशन हेतु सर्चिंग के लिए  रवाना हुई थी।

             सर्चिंग के दौरान आज शुक्रवार 9फरवरी को लगभग दोपहर 12:30 बजे हॉक फोर्स, ई-30 एवं आईटीबीपी के संयुक्त आपरेशन में नक्सलियों के प्लाटून न0 55 के डिप्टी कमाण्डर विनोद निवासी गढचिरोली एवं सदस्य सागर निवासी दक्षिण बस्तर को पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में बालाघाट एवं राजनांदगॉव जिला के सीमावर्ती क्षेत्र लक्ष्नाटोला एवं गोला के बीच मार गिराया गया। दोनों नक्सलियों का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है, साथ ही संयुक्त सर्चिंग पार्टी द्वारा 12 बोर बंदूक एवं 01 पिस्टल भी बरामद किया गया है। इस अभियान में मलायदा में तैनात हॉक फोर्स के 30, ई-30 के 30 एवं आईटीबीपी के 50 सदस्यों ने भाग लिया और इस आपरेशन को अंजाम दिया। संयुक्त जिला टीम दी गई जानकारी के अनुसार जिला राजनांदगॉव एवं जिला बालाघाट के सीमावर्ती क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है, साथ ही सीमावर्ती थाना/चैकियों को अलर्ट किया गया है।
                          डिप्टी कमाण्डर विनोद पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 08 लाख रूपये एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा 01 लाख रूपये और महाराष्ट्र राज्य द्वारा 03 लाख रूपये ईनाम घोषित था। साथ ही सदस्य सागर पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 02 लाख रूपये एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा 50 हजार रूपये और महाराष्ट्र राज्य द्वारा 2.50 लाख रूपये ईनाम घोषित था।

 

Created On :   9 Feb 2018 4:44 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story