स्वास्थ शिविर कल्दा में 206 मरीजों का हुआ स्वास्थ परिक्षण

Health checkup of 206 patients in health camp Kalda
स्वास्थ शिविर कल्दा में 206 मरीजों का हुआ स्वास्थ परिक्षण
पन्ना स्वास्थ शिविर कल्दा में 206 मरीजों का हुआ स्वास्थ परिक्षण


डिजिटल डेस्क पन्ना। कलेक्टर पन्ना के निर्देशन तथा सीएमएचओ डॉ. व्ही.एस. उपाध्याय के मार्गदर्शन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्दा, ब्लॉक पवई जिला पन्ना में स्वास्थ शिविर का आयोजन दिनांक १४, 15 एवं 16 अक्टूबर को किया जा रहा है। आज स्वास्थ शिविर में 206 मरीजों का स्वास्थ परीक्षण एवं उपचार पन्ना से आए डॉक्टरों द्वारा किया गया। स्वास्थ शिविर में जिला विकलांग बोर्ड द्वारा 05 विकलांग हितग्राहियों के प्रमाण पत्र बनाए गए। जे.के. सीमेंट की स्वास्थ टीम द्वारा 26 मरीजों का उपचार किया गया।

 

स्वास्थ शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. व्ही.एस. उपाध्याय, बीएमओ पवई डॉ. एम.एल. चौधरी, डीएचओ डॉ. जी.पी. आर्या, डॉ.ओ.पी. मोर, डॉ. डी.पी. प्रजापति, डॉ. सौरभ त्रिपाठी, डॉ. शुभम त्रिपाठी, डॉ. हेमन्त चौराहा, डॉ. अपराजिता त्रिपाठी, डॉ. दिनेश बघेल, स्टाफ  नर्स श्रीमती एंजलिना गुप्ता, श्रीमती सपना साहू, सुपरवाइजर अंगद सिंह, एलटी प्रमोद नगाइच, शिविर व्यवस्था प्रभारी  राजेश चौराहा, नेत्र सहायक संजीव चौबे, आईडीएसपी मैनेजर पवन पाण्डेय, बीपीएम विपिन खरे, बीसीएम राजेंद्र रैकवार, सुपरवाइजर  रामशरण तिवारी, कमलाकांत त्रिपाठी, आरबीएसके टीम, समस्त कल्दा की आशा कार्यकर्ता, सुपरवाइजर एवं डीसीएम दीपक सिंह राजपूत उपस्थित रहे।     

Created On :   15 Oct 2022 3:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story