- Home
- /
- दैनिक भास्कर के हेल्थ फिटनेस फंडा...
दैनिक भास्कर के हेल्थ फिटनेस फंडा में मिले हेल्दी रहने के टिप्स

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक्सरसाइज में फिट रहने के वो गुर हैं जिसकी बदौलत आप सेहत की दौलत हमेशा अपने पास रख सकते हैं। एक्सरसाइज करने से न केवल उम्र कम दिखती है, बल्कि स्वस्थ भी रह सकते हैं। वहीं कुछ देर के लिए जिम में पसीना बहाकर स्वस्थ रहा जा सकता है। ये टिप्स मिले दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘हेल्थ फिटनेस फंडा’ में। कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को गोदरेज आनंदम मॉडल मिल कपांउड, नागपुर में हुआ। इस अवसर पर एक्टिविटी के जरिए लोगों ने हेल्थ टिप्स सीखे। वहीं बताया गया कि चेयर पर बैठ कर भी कैसे एक्सरसाइज कर सकते हैं। कार्यक्रम में कई तरह की एक्टिविटी से लोगों को हेल्दी रहने के गुर सीखने को मिले। वहीं डाइट के बारे में बताया। कुछ कपल ने हेल्थ एक्टिविटी भी की। इस मौके पर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला।
हर वर्ग हुआ सम्मिलित
हेल्थ फिटनेस फंडा कार्यक्रम में रहवासियों का जोरदार रिस्पांस मिला। बच्चों से लेकर बड़ों ने इसमें सहभागिता की। एक से बढ़ कर हेल्थ एक्टिविटीज कराई गईं। शाम को कार्यक्रम होने से जयादा लोग इसमें शामिल हुए। कार्यक्रम की खासियत रही कि रहवासियों को आसान तरीकों से स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए। कंसल्टेंट फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. पंखुड़ी खेमानी ने कार्यक्रम में लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित किया। आहार और व्यायाम से संबंधित बहुत से प्रश्नों के जबाव दिए गए। उन्होंने पैरेंटस से कहा कि यदि वे एक्सरसाइज करेंगे, तो बच्चे भी उन्हें फॉलो करेंगे। वहीं ये भी बताया कि घी खाएं, लेकिन एक चम्म्च खाएं जिससे समस्या नहीं होगी। खान-पान और रहन-सहन की गलत आदतों की वजह से शरीर मोटापे का शिकार होता है। मोटापा कम करने के लिए भी टिप्स बताए गए।
एक्सरसाइज जरूरी
हेल्थ फिटनेस फंडा’ कार्यक्रम बहुत ही बेहतरीन रहा, सुबह से लेकर शाम तक, क्या खाना है और कैसे फिट रहना है ये कार्यक्रम में अच्छी तरह से बताया गया। डाइट के बारे में अच्छी जानकारी दी गई। जिम जाना जरूरी है, एक्सरसाइज करना आवश्यक है ये भी बताया गया।
-डॉली गुप्ता, रेसिडेंस, गोदरेज आनंदम मॉडल मिल कपांउड
नई चीजें सीखने को मिलीं
हमें नई-नई चीजें सीखने को मिलीं। कार्यक्रम के दौरान जो भी टिप्स मिले हैं, उसे हम फॉलो करेंगे। हमें कार्यक्रम के दौरान बहुत सी बातें जैसे आहार व खानपान के बारे में अच्छी जानकारी मिली।
-मीनल मेहता
स्किन मेंटेन की जानकारी मिली
पोस्ट डिलेवरी स्किन को कैसे मेंटेन किया जा सकता है और कैसे फिट रह सकते हैं, इस बारे में काफी जानकारियां िमलीं। वेट कैसे रिड्यूस करें यह भी बताया गया। यहां कार्यक्रम में शामिल होकर अच्छा लगा।
-आसमां ऊपरे, मिसेज इंडिया-2017

Created On :   7 May 2018 2:33 PM IST