Coronavirus increased in Delhi: स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन बोले- दिल्ली में लॉकडाउन की जरुरत अभी नहीं

Coronavirus increased in Delhi: स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन बोले- दिल्ली में लॉकडाउन की जरुरत अभी नहीं

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। केन्द्र व दिल्ली सरकार दोनों इलाज के पूरे इंतजाम करने में जुटी है। हालत ये है कि राजधानी में हर घंटे में कोरोनावायरस से करीब 4 से 5 लोगों की मौत हो रही है। बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए अरविंद केजरीवाल की सरकार केन्द्र के साथ मिलकर स्वास्थ्य व्यवस्थाएं दुरस्त करने में लगी है। ICU में बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जा रही है और ज्यादा से ज्यादा डॉक्टरों के इंतजाम किए जा रहे हैं। 

कोरोना संकमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर दिल्ली में लॉकडाउन की स्थिति बनती नजर आ रही है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने साफ कर दिया है कि दिल्ली में अभी किसी भी तरह के लॉकडाउन की आवश्यकता नहीं है। बहुत ज्यादा इमरजेंसी होने पर कुछ स्थानीय बाजारों पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। जैन ने कहा, हम लगातार केन्द्र सरकार से संपर्क कर रहे हैं। अभी अधिकतम टेस्ट किए जा रहे हैं, जिसकी संख्या और बढ़ जाएगी। 

बता दें कि दिल्ली में अचानक बढ़े कोरोना वायरस के केस को देखते हुए अरविंद केजरीवाल के साथ केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मोर्चा संभाल रहे हैं। वहीं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भी कमान संभाल ली है। कोरोना से राजधानी के सिस्टम एक बार फिर पटरी से उतरता नजर आ रहा है। आकंड़ों ने रफ्तार पकड़ ली है। मौत के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 

Created On :   18 Nov 2020 7:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story