- Home
- /
- गर्मी ने दी दस्तक, 4 दिन में 4.5...
गर्मी ने दी दस्तक, 4 दिन में 4.5 डिग्री बढ़ा तापमान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बुधवार की सुबह से ही तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास होने लगा है। एक दिन पहले मंगलवार को भी इसी तरह धूप खिली, उससे ग्रीष्म ऋतु का एहसास हो गया। दिन भर घर में लोगों को गर्मी महसूस हुई। दरअसल, पिछले चार दिन में अधिकतम तापमान साढ़े चार डिग्री बढ़ गया है। फिलहाल तापमान में कमी आने की उम्मीद भी नहीं है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी हवा चल रही है आैर हवा की गति बहुत धीमी है। आसमान साफ रहने से धूप अच्छी खिली। मौसम जानकारों के अनुसार, अब मौसम शुष्क बना रहेगा आैर गर्मी का एहसास होगा। शुरुआत में ही जिस तेजी से तापमान बढ़ रहा हैै, उससे माना जा रहा है कि इस बार तापमान ज्यादा रह सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान में आैर एक डिग्री की वृद्धि हो सकती है।
Created On :   24 Feb 2021 2:11 PM IST