प्रदेश में बढ़ी गर्मी, भोपाल में दो साल की गर्मी का रिकॉर्ड टूटा

Heat rises in state, record of two-year heat broken in Bhopal
प्रदेश में बढ़ी गर्मी, भोपाल में दो साल की गर्मी का रिकॉर्ड टूटा
प्रदेश में बढ़ी गर्मी, भोपाल में दो साल की गर्मी का रिकॉर्ड टूटा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश (MP) में मार्च के महीने में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। प्रदेश में बुधवार को खजुराहो और खंडवा सबसे गर्म जिले रहे। खजुराहों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है, वहीं खंडवा में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी भोपाल में इस बार 2 साल की रिकॉर्ड तोड़ गर्मी मानी गई है।

भोपाल में इस बार अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो 2 साल पहले मार्च 2019 में था। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के अनुसार एमपी के 9 जिलों में हिट वेव चल रही है। MP के रीवा में सीवियर हीट वेव तो वहीं ग्वालियर, सतना, सीधी, दमोह, गुना, खजुराहो और नौगांव में हीट वेव चल रही है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने रीवा, सतना, छतरपुर, दमोह, भोपाल, रतलाम, दतिया, ग्वालियर और गुना में लू का येलो अलर्ट जारी किया है।
 

Created On :   31 March 2021 5:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story