नागपुर: तीखी धूप के साथ छकाने लगी गर्मी, बारिश पर टिकी सबकी निगाहें

Heat starts to shine with hot sun, everyones eyes on rain
नागपुर: तीखी धूप के साथ छकाने लगी गर्मी, बारिश पर टिकी सबकी निगाहें
नागपुर: तीखी धूप के साथ छकाने लगी गर्मी, बारिश पर टिकी सबकी निगाहें

डिजिटल डेस्क, नागपुर । एक तरफ बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है दूसरी ओर सूर्यदेव अपने तेवर दिखाने पर लगे हुए हैं। गुरुवार को भी सूर्यदेव ने अपने तीखे दिखाए जिससे लोग पसीना-पसीना हो गए। गर्मी ने गुरुवार को लोगों को बेहाल कर दिया। बुधवार को भी बारिश नहीं होने की वजह से मौसम पर इसका असर देखने को मिला। हालाकि शाम को ठंडी हवाएं चलने की वजह से बारिश की संभावना बढ़ती दिखाई दे रही थी लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग गुरुवार 11 जून से लेकर 15 जून तक बारिश का अनुमान जता रहा है। इसी बारिश से राहत का इंतजार किया जा रहा है क्योंकि इन दिनों एकबार फिर गर्मी ने छकाना आरंभ कर दिया है।

अब दिन में गर्मी के बाद शाम को बारिश की राहत भी नहीं मिल रही है इससे गर्मी और छकाने की तैयारी में दिखाई पड़ रही है। हालाकि मौसम विभाग ने गुरुवार 11 जून से बारिश का अनुमान दिया है लेकिन गुरुवार को दोपहर अच्छी धूप निकली हुई थी जो लोगों को पसीना-पसीना कर रही थी। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। 12, 13 और 14 जून को ज्यादातर स्थानों पर बारिश की प्रबल संभावना दिखाई पड़ रही है। वहीं, 15 जून को भी कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। गर्मी से परेशान होकर लोगों को अब मानसून का इंतजार बना हुआ है। हालाकि प्री मानसून पिछले दिनों अपनी दस्तक दे चुका है जिसने गर्मी से बड़ी राहत दी थी इसलिए एकबार फिर उसी दस्तक का इंतजार बना हुआ है।

दोपहर का तापमान
बुधवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस था जबकि न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस था। गुरुवार को न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़त होने की वजह से न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम है।

Created On :   11 Jun 2020 10:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story