नागपुर में अब बढ़ेगी गर्मी, पारा ऊपर की ओर

Heat will increase in Nagpur, mercury goes up
नागपुर में अब बढ़ेगी गर्मी, पारा ऊपर की ओर
नागपुर में अब बढ़ेगी गर्मी, पारा ऊपर की ओर

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  नागपुर का अब पारा अब ऊपर की ओर बढ़ने लगा है। मध्य भारत में प्रति चक्रवात बनने से उत्तर से सीधी आने वाली हवा परिवर्तित होकर उत्तर पूर्वी हो गई है। इस कारण अब तेज सर्दी की वापसी के आसार कम ही हैं। पिछले 24 घंटे में पारा ऊपर चढ़ा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को सुबह से ही धूप तेज लग रही है मौसम विभाग के अनुसार दिन भर आसमान साफ रहेगा, तापमान आैर बढ़ने की संभावना है।

2 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान 
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य भारत में प्रति चक्रवात बनने से मौसम शुष्क रहेगा। ठंडी हवा का असर कम होगा। इससे तापमान में वृद्धि होगी। आसमान साफ रहेगा आैर दिन में ठंडी का बिल्कुल भी असर नहीं होगा। सोमवार की तुलना में मंगलवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों में वृद्धि हुई। बुधवार को न्यूनतम तापमान में आैर दो डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। मंगलवार को विदर्भ में गोंदिया सबसे ठंडा रहा। नागपुर में न्यूनतम तापमान गिरने की फिलहाल संभावना नहीं है। 

Created On :   10 Feb 2021 9:50 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story