- Home
- /
- मुंबई में ONGC के कर्मचारियों को ले...
मुंबई में ONGC के कर्मचारियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 4 शव बरामद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र में हुए हादसों को देखकर तो यह लग रहा है कि नया साल महाराष्ट्र के लिए अच्छा नहीं है। दरअसल शनिवार के दिन प्रदेश में 2 बड़े हादसे हो गए। बता दें कि मुंबई में ONGC के 5 कर्मचारियों को लेकर जाने वाला हेलीकॉप्टर क्रेश हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार कोस्ट गार्ड ने हेलीकॉप्टर का मलबा और 4 शव बरामद कर लिए हैं और लापता लोगों की तलाश जारी है। इस हेलीकॉप्टर में 5 ONGC के कर्मचारी और 2 पॉयलट सवार थे
गौरतलब है कि मुंबई तट से करीब 30 नॉटिकल मील की दूरी पर अरब सागर में यह हेलिकॉप्टर लापता हुआ था। हेलीकॉप्टर 10:20 बजे जुहू से उड़ा जिसे 10:58 बजे ONGC के उत्तरी क्षेत्र में पहुंचना था, लेकिन 10:30 अचानक से इस हेलीकॉप्टर का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया और यह लापता हो गया।
छानबीन में जुटा कोस्ट गार्ड
इंडियन कोस्ट गार्ड के मीडिया को दिए एक बयान में कहा है कि हमने अपने जहाज लगा दिए हैं। जैसे ही कोई खबर मिलती है, इसकी जानकारी दी जाएगी। कोस्ट गार्ड की चौकसी इस जलक्षेत्र में बढ़ा दी गई है। साथ ही इमीडिएट सपोर्ट व्हीकल्स (आईएसवी) को भी छानबीन में लगाया गया है।
Created On :   13 Jan 2018 2:40 PM IST