- Home
- /
- गांजा तस्करी करने वाले और दो आरोपी...
गांजा तस्करी करने वाले और दो आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, अमरावती । आंध्रप्रदेश से अचलपुर जा रही गांजा की खेप तस्करी में ग्रामीण अपराध शाखा पुलिस ने 5 आरोपियों की गिरफ्तार कर 26 लाख रुपए का गांजा बरामद किया था। मामले में अपराध शाखा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले अचलपुर के गांजा तस्करी के मामले में मुख्य सूत्रधार को भी हिरासत में लिया गया है। इसमें एक निलंबित होमगार्ड भी पकड़ गया। जानकारी के मुताबिक यह गांाजा अचलपुर पहुंचाने को लेकर पुलिस ने गिरफ्तार आराेपियों से कड़ी पूछताछ की। उसके अनुसार अपराध शाखा पुलिस ने रविवार को अचलपुर के आरोपी अंसार खां महबूब खां (32, मुगलाईपुरा, परतवाडा) व
मुख्य आरोपी सैयद रिजवान शेख उसमान (42, अचलपुर ) को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक सैयद रिजवान पहले हाेमगार्ड में कार्यरत था। जिसके बुरे बर्ताव के चलते उसे निलंबित कर दिया। बाद में वह गांजा तस्करी से जुड़ गया और अचलपुर क्षेत्र में दूध डेयरी की आड़ में गांजा तस्करी करने लगा। मामले में ग्रामीण अपराध शाखा पुलिस आगे की जांच कर रही है।
पहले इनकी हुई गिरफ्तारी : आंध्र प्रदेश से तिवसा तहसील के सातरगांव से गांजा लाने की जानकारी गत शुक्रवार को पुलिस निरीक्षक तपन कोल्हे को मिली। इस पर पुलिस ने चार पहिया वाहन को पकड़कर 168 किलो गांजा बरामद किया था। पुलिस ने मौके से आरोपी आश्लेष साठे, वसीम शहा गुड्डू शहा, हरीश उर्फ शुभम मडावी, ओंकार सिंह उर्फ अंकुश चंदेल व गजानन वानखडे को गिरफ्तार किया था जिन्हें 8 जून तक पुलिस कस्टडी में रखने के आदेश दिए है।
Created On :   7 Jun 2022 2:58 PM IST