- Dainik Bhaskar Hindi
- State
- Hid Raj, Giri Gaz, WCL Employee Suspended
दैनिक भास्कर हिंदी: छुपाया राज, गिरी गाज, WCLकर्मचारी सस्पेंड

डिजिटल डेस्क, खापरखेड़ा(नागपुर)। वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) के कर्मचारी की बेटी दिल्ली से आई। आरोप है कि स्थानीय प्रशासन को बिना जानकारी दिए कर्मचारी ने दूसरे शहर से आई बेटी को विभाग की कॉलोनी स्थित अपने आवास पर रखा। बाद में उसकी तबीयत बिगड़ी तो भी उसकी जानकारी प्रबंधन को नहीं दी गई। मेयो में जांच हुई तो कर्मचारी की बेटी कोरोना पॉजिटिव निकली। इसकी जानकारी मिलते ही प्रबंधन ने कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। मामला सावनेर के चनकापुर स्थित वेकोलि कॉलोनी का है।
यह है मामला
8 जून को वेकोलि बी टाइप कॉलोनी निवासी कर्मचारी की बेटी दिल्ली से लौटी थी। प्रशासन ने क्वारेंटाइन के लिए युवती के हाथ पर स्टैम्प भी लगाया था। आरोप है कि इसके बावजूद पिता ने स्थानीय प्रशासन को कोई जानकारी नहीं दी। तबीयत खराब होने पर उसे वलनी स्थित वेकोलि के अस्पताल में भी दिखाया गया। अस्पताल को भी युवती से संबंधित सही जानकारी नहीं दी गई। उसे नागपुर के मेयो अस्पताल में भर्ती करने के पश्चात जांच में संक्रमित होने की जानकारी सामने आई। इसको लेकर स्थानीय प्रशासन ने नाराजगी जताई। इसकी जानकारी वेकोलि प्रबंधन को हुई। इसके बाद महाप्रबंधक ने युवती के पिता को निलंबित कर दिया है। उधर, युवती के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल से लेकर कालोनी के रहने वाले तथा वेकोलि कर्मचारियों सहित 14 लोगों को क्वारेंटाइन करना पड़ा है।
जानकारी छुपाने के आरोप में कार्रवाई
संक्रमण की जानकारी छुपाने के आरोप में कर्मचारी को प्रबंधन ने निलंबित किया है। -एस.पी. सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, वेकोलि
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: 17 वर्षों से सादिल अनुदान से वंचित है नागपुर जिला परिषद
दैनिक भास्कर हिंदी: मध्यप्रदेश जाने वालों को बिहार की ट्रेन में बिठा दिया, जद्दोजहद के बाद नागपुर से पहुंचे अपने घर
दैनिक भास्कर हिंदी: नागपुर की सड़कें बनी तलैया, पहली ही मूसलाधार बारिश से खुली पोल
दैनिक भास्कर हिंदी: 20 को नागपुर मनपा के नए वित्तीय वर्ष की पहली आमसभा
दैनिक भास्कर हिंदी: घाटी और धंसी तो बंद हो जाएगा छिंदवाड़ा-नागपुर हाइवे