- Home
- /
- रियाज भाटी के खिलाफ जारी नोटिस को...
रियाज भाटी के खिलाफ जारी नोटिस को हाईकोर्ट ने किया रद्द

By - Anita Peddulwar |7 Jan 2022 8:26 AM GMT
पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त सिंह से जुड़ा उगाही मामला रियाज भाटी के खिलाफ जारी नोटिस को हाईकोर्ट ने किया रद्द
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बांबे हाईकोर्ट ने पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह से जुड़े उगाही के मामले में आरोपी कारोबारी रियाज भाटी के खिलाफ जारी प्रोक्लामेशन नोटिस(फरार आरोपी) को रद्द कर दिया है। इस मामले को लेकर पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त सिंह व भाटी सहित अन्य के खिलाफ गोरेगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज है। पिछले दिनो निचली अदालत ने भाटी को फरार आरोपी घोषित किया था।जिसे भाटी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। न्यायमूर्ति रेवती मोहिते ढेरे के सामने भाटी के आवेदन पर सुनवाई हुई। इस दौरान भाटी के वकील ने दावा किया कि इसी तरह के मामले में कोर्ट ने आरोपी विनय सिंह को राहत दी है। इसलिए उनके मुवक्किल को भी राहत दी जाए। इन दलीलों को सुनने के बाद न्यायमूर्ति ने भाटी के खिलाफ जारी नोटिस को रद्द कर दिया।
Created On :   7 Jan 2022 1:56 PM GMT
Next Story