हाई प्रोफाइल ठग प्रीति  ने डोनेशन लेने बनाई थी संस्था 

High profile thug Preeti formed organization to take donation
हाई प्रोफाइल ठग प्रीति  ने डोनेशन लेने बनाई थी संस्था 
हाई प्रोफाइल ठग प्रीति  ने डोनेशन लेने बनाई थी संस्था 

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  हाईप्रोफाइल ठग प्रीति दास के कारनामे गिरफ्तारी के बाद एक-एक कर सामने आते जा रहे हैं।  प्रीति शहर में एक फैशन-शो आयोजित करने का प्लान बना रही थी। शहर के बड़े होटल में कार्यक्रम आयोजित किया जाना था।  इस शो के माध्यम से वह व्यापारियों से संपर्क बढ़ाने वाली थी। सामाजिक कार्यकर्ता प्रीति दास ने काफी माया जमा कर रखी है। आश्चर्य की बात यह है कि, अभी तक पुलिस को जांच में उसके पास कुछ विशेष नहीं मिला है। डोनेशन के लाखों रुपए का हिसाब भी उससे लेने के प्रयास जारी है। अब पुलिस उसकी संस्थाओं की भी जांच करने वाली है। बताया जाता है कि, प्रीति ने आधार अपंग विकास संस्था शुरू की थी। इस संस्था के माध्यम से वह शहर के कई बड़े व्यापारियों और राजनेताओं से डोनेशन लेती थी। ये संस्था अधिकृत रूप से रजिस्टर्ड  है या नहीं, इसकी खोजबीन में पुलिस जुट गई है। पुलिस ने धर्मादाय आयुक्त कार्यालय को पत्र लिखकर उसकी संस्थाओं का रिकॉर्ड मांगा है। 

 

Created On :   19 Jun 2020 10:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story