ठाकरे सरकार में डरे हुए हैं महाराष्ट्र के हिंदू 

Hindus of Maharashtra are scared under Thackeray government
ठाकरे सरकार में डरे हुए हैं महाराष्ट्र के हिंदू 
आरोप ठाकरे सरकार में डरे हुए हैं महाराष्ट्र के हिंदू 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भाजपा विधायक मंगलप्रभात लोढा ने शुक्रवार को विधानसभा में दावा किया कि महाराष्ट्र और मुंबई में रहने वाले हिंदू खुद को ठगा हुआ और डरा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि सनातन संस्था पर पाबंदी की मांग करने वाले रजा अकादमी के नाम पर चुप्पी क्यों साध लेते हैं। गृहविभाग की पूरकमांगों पर चर्चा के दौरान लोढा ने कहा कि बंगाल में कोई घटना होती है उसके विरोध में देश में कहीं कुछ नहीं होता लेकिन महाराष्ट्र में जगह-जगह जुलूस निकाले जाते हैं। ये जुलूस निकालने वाले लोग रजा अकादमी और जमात के लोग हैं।

लोढ़ा ने कहा कि सनातन संस्था को गूगल सर्च करने पर आरती की तस्वीर पहले दिखाई देती है जबकि रजा अकादमी के नाम पर शहीद स्मारक को लात मारने की तस्वीर दिखाई देती है। लेकिन रजा अकादमी पर पाबंदी नहीं लगाई जाती। लोढा ने कहा कि 93 के मुंबई धमाकों के आरोपियों को फांसी की सजा से बचाने के लिए जिन लोगों ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा उन 12 लोगों में से कुछ आज भी विधानसभा में बैठे हैं। उनको विधानसभा से निकालने के बाद सनातन संस्था के बारे में बात कीजिए। उन्होंने सवाल किया कि मछली व्यवसाय से कोली महिलाओं को क्यों बाहर जाना पड़ा है। लोढा के मुताबिक ऐसे 15 से ज्यादा व्यवसाय हैं जिस पर खास धर्म-जाति के लोगों का कब्जा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदू देवी देवताओं के विसर्जन के लिए कई नियम लादे जाते हैं लेकिन नमाज सड़कों पर पढ़ी जाती है। लोढा ने कहा कि संस्कृति बचेगी तो देश बचेगा और देश बचेगा तो हम बचेंगे। 

धर्म और सम्माननीय लोगों का अपमान करने पर लगे मकोका
सपा विधायक अबू आसिम आजमी ने विधानसभा में मांग की कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने और देश की नामी हस्तियों के खिलाफ टिप्पणी करने वालों पर मकोका और यूएपीए जैसे सख्त कानून के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि त्रिपुरा को की घटना के बाद महाराष्ट्र के कई इलाकों में जुलूस निकाले गए मालेगांव, अमरावती और नांदेड में कुछ घटनाएं हुई लेकिन पुलिस ने एक व्यक्ति पर एक ही मामले में 5 पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने हत्या की कोशिश के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। 1500 फरार हैं। 50-60 लोग जेल में बंद हैं उन्हें जमानत नहीं मिल रही है। 


 

Created On :   24 Dec 2021 7:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story