ऐतिहासिक ब्रिटिशकालीन कुएं मनपा के रिकार्ड से गायब, सिर्फ 52 दर्ज

Historical British well missing from municipal records, only 52 recorded
ऐतिहासिक ब्रिटिशकालीन कुएं मनपा के रिकार्ड से गायब, सिर्फ 52 दर्ज
नागपुर ऐतिहासिक ब्रिटिशकालीन कुएं मनपा के रिकार्ड से गायब, सिर्फ 52 दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  नागपुर महानगरपालिका द्वारा शहर में स्थित ऐतिहासिक कुओं व बावड़ियों संवर्धन करने का निर्णय लिया गया है। योजना अंतर्गत सभी कुओं की सफाई कर उस पर आरो प्लांट लगाया जाएगा। जिससे पीने के पानी की समस्या काफी हद तक कम हो जायेगी। नागपुर शहर में सिर्फ 52 ऐतिहासिक कुएं होने की जानकारी मनपा में दर्ज हैं। लेकिन अब भी भोसलेकालीन कई कुएं हैं, जिसकी जानकारी मनपा के पास नहीं है। कई कुएं अब भी सरकारी क्षेत्रों में हैं, जिसका रिकार्ड मनपा में दर्ज नहीं है। आशीनगर जोन में ब्रिटिश कालीन कई आस्थापना मौजूद थे। इस क्षेत्र में भी कई ऐतिहासिक कुएं हैं, जिसमें 70 बाय 70 फीट व्यास का सबसे बड़ा कुआं मोतिबाग रेलवे कॉलोनी में मौजूद है। यह पूरे क्षेत्र को पानी मुहैया करने की क्षमता रखता है। शहर में कई विशाल भोसलेकालीन कुएं मौजूद हैं। वे एेसी जगह बने है जहा पानी मुबलक मात्रा में मौजूद है। 

गांधीबाग जोन में सबसे ज्यादा ऐतिहासिक कुएं
शहर के जोन क्रमाक 6 गांधीबाग में मनपा के अनुसार सबसे अधिक 43 ऐतिहासिक कुएं हैं। बाकी सभी जोन में मात्र 9 कुएं है। धरमपेठ में 2, धंतोली में 2, नेहरूनगर में 1, सतरंजीपुरा में 1, लकड़गंज में 1, आशीनगर में 2, लक्ष्मीनगर, हनुमाननगर व मंगलवारी जोन में एक भी ऐतिहासिक कुआ नहीं है।  कई कुएं एेसे भी है जिसकी जानकारी मनपा के पास नहीं है।

शहर के 854     सार्वजनिक कुएं
हर वर्ष गर्मी में पानी की समस्या मुंह बाहें खड़ी रहती है।  कई जगह टैंकरों से पानी की आपूर्ति करनी पड़ती है। शहर में 24 बाय 7 की योजना पर काम हो रहा है। वही दूसरी तरफ शहर का वैभव व शहर की पानी की जरूरतों तो पूरा करने वाली सैकड़ों कुएं आज अपनी स्थिति पर आसू बहा रहे हैं। नागपुर महानगर पालिका की रिकॉर्ड के अनुसार शहर में कुल 854 सार्वजनिक कुएं हैं। इन कुओं की स्थिति एेसी है कि इसमें से एक भी कुएं का पानी पीने योग्य नहीं है। घरों में बने निजी कुओं की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

मनपा रिकॉर्ड में भोसलेकालीन ऐतिहासिक कुएं
धरमपेठ जोन - टेकडी रोड व संगम चाल
धंतोली जोन - गोंड बस्ती व रघुजनगर
नेहरूनगर जोन - बाहुबली कुआं नंदनवन कॉलोनी
गांधीबाग जोन - पंचांग बस्ती, कोठिवान बटबिंतन हॉल की पीछे, दक्षिणामूर्ति, त्रिवेदी वादा,राममंदिर गल्ली (जून हिस्लॉप कॉलेज), जोहारीपुरा, खिरुलालवाडी गाडीखाना, जानकीबाई धरमशाला, रामाजी वाडी, विठ्टल मंदिर कर्नल बाग, मामा पान मंदिर दसरा रोड, भुतिया दरवाजा, मासूम कुआ (दसरा रोड), शेलके हाऊस, महादेव मंदिर ( रामवाड्या जवल), घटे हाऊस कोठी रोड, शिर्के रोड हेडगेवार स्मारक के पास, राजेंद्र हाईस्कूल, निंबालकर हाउस दसरा रोड, गायत्री कॉन्वेंट राहतेकर वाड़ी, रहातेकर वाड़ी, भोसले विहार, अलिमिया खांब, खोडे उद्यान, रतन कॉलोनी, अग्निमाता मंदिर शिवाजी नगर, गणपति मंदिर शिवाजी नगर, नंदाजी नगर, चिकन 20 पूरा राम मंदिर नाईक रोड, खरात भवन, किल्ला मानकर, कोठेकर संग बिल्डिंग, जोशी संघ बिल्डिंग, मुले वाड़ा मुंजे सभागृह के पास, फुले गल्ली, टालाटुले रिसालदार गल्ली, पाठक हाउस रिसालदार गल्ली, वाघमारे हाउस रिसालदार गल्ली, चिटणीस पार्क स्टेडियम, रमेश जिरे गंजी पेठ, महादेव मंदिर गंजीपेठ स्कूल, मोक्षधाम, गुजरवाड़ी।
सतरंजीपुरा - प्रभाग 21 में लकड़गंज - गुजरनगर
आशीनगर - वैशालीनगर, गणोबावाड़ी

कुओं पर लगे हैं 333 पंप
शहर के 854 में से कई कुओं पर करीब 333 मोटर पंप लगे हैं। जिसमें से कई बंद पड़े हैं तो कई पंप की चोरी हो गई है। इन पंप के माध्यम से करीब 24623 घरों को पानी का लाभ होने की जानकारी मनपा द्वारा दी गई। वहीं 82065 लोगों को इसका लाभ होने की बात कही गई है। इन सारे पंप का लाखों रुपयों का बिजली बिल भी मनपा द्वारा ही भरा जाता है। पंप से कुछ क्षेत्रों में कुछ प्रमाण में पानी की समस्या हल हुई है। सबसे अधिक पंपों की संख्या गांधीबाग जोन में है, जहा 50,000 लोगों को इसका फायदा होने का दावा किया जा रहा है।

जोन अधिकारियों से जमा की जाए जानकारी 
मनपा प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को कुओं की स्थिति से अवगत कराना चाहिए और उन्हें पुनर्जीवित कर पीने योग्य बनाना चाहिए। शहर के सभी वार्ड में स्थित एतिहासिक कुएं व बाउली की जानकारी अपने नगरसेवकों व जोन अधिकारियों से जमा करवाना चाहिए। महापौर दयाशंकर तिवारी का इस मुद्दे को न्याय देने के लिए  आभार माना है। साथ ही उम्मीद है कि आने वाली नए पदाधिकारी भी इस योजना को अमल में लाएंगे। एक समयबद्ध कार्यक्रम के अंतर्गत कार्य निश्चित समय में करने की घोषणा करनी चाहिए।
- डॉ. प्रवीण डबली, जल मित्र व जीरो माइल फाउंडेशन के सदस्य   
 

Created On :   14 Feb 2022 11:55 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story