- Home
- /
- ठाणे में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर...
ठाणे में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर की मौत

By - Bhaskar Hindi |22 Oct 2022 2:17 PM IST
पैसे देने से इंकार ठाणे में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर की मौत
डिजिटल डेस्क, मुंबई। ठाणे शहर में गोलीबारी की घटना में घायल एक स्थानीय हिस्ट्रीशीटर की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गणेश जाधव उर्फ कला गन्या को शुक्रवार सुबह गोली लगी थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े 10 बजे कुछ लोग जाधव को ठाणे शहर की एक पहाड़ी पर ले गए, जहां उन्होंने उससे पैसे की मांग की। जब उसने पैसे देने से मना किया, तो उस पर गोली चलाई गई। इस घटना में वह घायल हो गया था। बाद में किसी ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन रात में उसकी मौत हो गई।जाधव 12 से अधिक आपराधिक मामलों में आरोपी था।
Created On :   22 Oct 2022 7:46 PM IST
Next Story