- Home
- /
- डायल 100 से लड़की को किडनैप करने...
डायल 100 से लड़की को किडनैप करने वाले हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, पन्ना। पन्ना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक लड़की के किडनैपिंग केस में मुख्य आरोपी देवराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। ये मामला देवेंद्रनगर थाने की मठरी कुठार जंगल का है। यहां हुई मुठभेड़ में टीआई अरविंद सिंह दांगी भी घायल हुए हैं। IT सेल के एक्सपर्ट आरक्षक राहुल बघेल को भी चोट लगी है, कुल 3 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
घायल देवराज को देवेंद्रनगर अस्पताल लाया गया, यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में पन्ना जिला मुख्यालय जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक देवराज को सुरक्षित पकड़ा गया है। उसके पास से हथियार बरामद किये गए और जिंदा कारतूस मिले हैं। SP रियाज इक़बाल ने मौके पर पहुंच कर वापिस पन्ना की ओर निकल गए हैं।
SP रियाज इकबाल के नेतृत्व में एनकाउंटर हुआ करीब 6 राउंड गोलियां चली थाना प्रभारी देवेंद्र नगर जसवंत राजपूत सहित बड़ी संख्या में जिले के पुलिस कर्मचारी शामिल रहे। IT सेल का उपयोग कर लोकेशन पतासाजी की गई और मुखबिर की सूचना पर पता चला कि आरोपी ठाकुर बाबा स्थान के पास रुका हुआ है। जहाँ पुलिस ने घेराबंदी कर मामले को अंजाम दिया।
गौरतलब है कि इन सभी आरोपियों ने पुलिसकर्मियों से 100 डायल छिनकर बमुरहा गांव पहुंचकर सरेआम एक लड़की का अपहरण कर लिया था। इस मामले के बाद से पूरे मध्यप्रदेश में पुलिस की भारी किर-किरी हुई थी। अब पुलिस टीम ने इस मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कुछ हद तक अपनी ईज्जत बचाई है।
हिस्ट्रीशीटर है देवराज
गिरफ्तार किया गया आरोपी देवराज एक हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर 3 हत्याओं का मामला चल रहा है। जिसमें अपनी दबंगई के चलते वह सभी मामलों में बरी हो गया है। आरोपी देवराज पर कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। पूर्व में ही अपहृत लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया गया था। तो वहीं मामले के 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
पूरे मामले पर जब पुलिस अधिकारियों से बात करनी चाही तो वह कुछ भी कहने और कैमरे से बचते रहे। फिलहाल कोई कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।
Created On :   4 Feb 2018 12:05 AM IST