जेल में मनाया गया होली एवं भाईदूज का पर्व

By - Bhaskar Hindi |13 March 2023 1:30 PM IST
पन्ना जेल में मनाया गया होली एवं भाईदूज का पर्व
डिजिटल डेस्क,पन्ना। होली पर्व एवं भाईदोज के पर्व पर जिला जेल पन्ना में ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्थान पन्ना द्वारा कैदी भाई बहिनों के साथ पर्व को उत्साह पूर्वक मनाया गया। कैदी भाईयों को तिलक लगाकर मँुह मीठा किया गया आयोजन में सर्वप्रथम परमात्मा को याद किया गया। इस मौके पर ब्रह्मकुमारी बहिन जी ने बताया कि होली जलाने का उद्देश्य व्यसन,बुराईयों को जड़ से मिटाना है। आयोजित कार्यक्रम में जेलर राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा द्वारा ब्रह्मकुमारी बहिनों का जेल में कार्यक्रम के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया गया।
Created On :   13 March 2023 1:30 PM IST
Next Story