मिशन बंगाल: ममता के गढ़ में शाह बोले- जो सरकार तुष्टिकरण करती है, वो सरकार नहीं चाहिए

Home minister AmitShah addresses a public meeting in Ranibandh West Bengal
मिशन बंगाल: ममता के गढ़ में शाह बोले- जो सरकार तुष्टिकरण करती है, वो सरकार नहीं चाहिए
मिशन बंगाल: ममता के गढ़ में शाह बोले- जो सरकार तुष्टिकरण करती है, वो सरकार नहीं चाहिए

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार करने रानीबंद पहुंचे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और TMC पर जमकर निशाना साधा। शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, बंगाल में हम आशा करते थे कि यहां से कम्युनिस्ट शासन जाने के साथ ही राजनीतिक हिंसा समाप्त हो जाएगी। मगर TMC की सरकार ने तो कम्युनिस्टों को भी अच्छा कहलवा दिया। राजनीतिक हिंसा और बढ़ गयी। 130 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता मार दिए गए।

शाह ने कहा, जो सरकार तुष्टिकरण करती है, वो सरकार नहीं चाहिए। बंगाल में दुर्गा पूजा करनी है, तो कोर्ट में जाना पड़ता है। आदिवासियों के वन भूमि के अधिकार नरेन्द्र मोदी जी देना चाहते हैं, लेकिन टीएमसी के गुंडे इसके लिए भी भ्रष्टाचार कर रहे हैं। मैं आपसे वादा करता हूं कि आप मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बना दीजिए। फॉरेस्ट राइट कानून का फायदा अफसर आपको घर आकर पहुंचाएंगे। अटल जी ने ही अलग आदिवासी कल्याण मंत्रालय बनाया था।

शाह ने कहा, मोदी जी ने आने के बाद जो सबसे बड़ा काम किया डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड की रचना करके। मगर यहां डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड कटमनी की भेंट चढ़ जाता है। भगवान बिरसा मुंडा और कई अन्य महापुरुषों ने देश के लिए जान दी है। क्या उनका कोई संग्रहालय बनाना चाहिए या नहीं? भाजपा ने तय किया है कि बंगाल में सरकार बनते ही झारग्राम में आदिवासी स्मृति संग्रहालय बनाया जाएगा। इस फंड के अंतर्गत यहां जो खनिज निकलता है, उसमें से एक हिस्सा आदिवासी भाइयों के विकास के लिए खर्च किया जाना है।

शाह ने कहा, देशभर में 35,000 करोड़ से ज्यादा रु खर्च किया गया। मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं कि क्या दोष है मेरे बंगाल के आदिवासियों का, उन तक ये पैसा क्यों नहीं पहुंचता है। तृणमूल सरकार ने बंगाल का पतन किया है।  अब समय आ गया है, सोनार बांग्ला बनाने का। अब समय आ गया है, आदिवासी बच्चों को घर पर ही नौकरियां दिलाने का। इसके लिए बंगाल में भाजपा सरकार बनानी होगी।

Created On :   15 March 2021 11:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story