मकान पर चल रहा था हुक्का पार्लर, पुलिस की दबिश

Hookah parlor was running on the house, police raid
मकान पर चल रहा था हुक्का पार्लर, पुलिस की दबिश
छापा मकान पर चल रहा था हुक्का पार्लर, पुलिस की दबिश

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  हुक्का पार्लर पर पुलिस ने छापा मारकर आरोपी संचालक के खिलाफ अंबाझरी थाने में प्रकरण दर्ज किया। तीन ग्राहकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। कार्रवाई से कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया। तेलंगखेड़ी बस्ती में बुद्ध विहार के पास देशभ्रतार नामक व्यक्ति के मकान में पहली मंजिल पर हुक्का पार्लर चलाए जाने की पुलिस को गुप्त सूचना िमली थी। सूचना की पुष्टि होने पर अंबाझरी पुलिस ने मकान और घेर लिया और कार्रवाई को अंजाम दिया।

 15,895 रु. की सामग्री जब्त
कार्रवाई के दौरान ग्राहक राघव गिरधारी मंत्री (34), शिवाजी नगर, प्रणय अजय शेलोट (42), चंदन नगर और जतिन विनोद सोनटक्के (27), सोमवारी क्वार्टर निवासी हुक्के का सेवन करते हुए रंगेहाथ पुलिस के हाथ लगे। उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पश्चात तलाशी के दौरान पुलिस ने अलग-अलग फ्लेवर का तंबाकू, 7 हुक्का पॉट, हुक्का सेवन करने की नलियां, चिलम आदि सहित कुल 15 हजार 895 रुपए का माल जब्त िकया। आरोपी हुक्का पार्लर संचालक विक्रम प्रदीप शिंदे (22), राम नगर निवासी के खिलाफ प्रकरण दर्ज िकया। जोन क्र.-2 की उपायुक्त विनीता शाहू, वरिष्ठ निरीक्षक डॉ. अशोक बागुल के मार्गदर्शन में उप-निरीक्षक साईप्रसाद केंद्रे, अमित भुरे, अंकुश घटी, घनश्याम कालबांडे और आशीष जाधव ने कार्रवाई की।
 

Created On :   25 Dec 2021 3:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story