कैसे बांटे जाएंगे 30 जून तक 281 करोड़ फसली ऋण, कलेक्टर ले रहे बैंक अफसरों की क्लास

how 281 crore crop loan will be distributed, collector taking class of bank officers
कैसे बांटे जाएंगे 30 जून तक 281 करोड़ फसली ऋण, कलेक्टर ले रहे बैंक अफसरों की क्लास
कैसे बांटे जाएंगे 30 जून तक 281 करोड़ फसली ऋण, कलेक्टर ले रहे बैंक अफसरों की क्लास

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  किसानों को तेजी से बैंक कर्ज वितरित करने के लिए जिलाधीश अब हर मंगलवार को बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। 30 जून तक किसानों को 426 करोड़ का कर्ज बांटना है।जबकि, अब तक 145 करोड़ का ही फसल कर्ज बांटा गया है। प्रशासन के पास 19 दिन बचे हैं और इस दौरान 281 करोड़ का फसल कर्ज किसानों को वितरित करना है। 

जिलाधीश ने जताई नाराजगी
सरकार ने खरीफ सत्र के फसल कर्ज के लिए 1066 करोड़ का टारगेट रखा है। 30 सितंबर तक 100 फीसदी व 30 जून तक 40 फीसदी यानी 426 करोड़ का फसल कर्ज वितरित करना है। बैंक 11 जून तक किसानों को 145 करोड़ का ही फसल कर्ज बांट चुकी है। जिलाधीश फसल कर्ज वितरण की धीमी गति को लेकर नाराजी जताने के साथ ही बैंकों को चेतावनी भी दे चुके हैं। बैंकों के काम की गति बढ़ाने के लिए जिलाधीश अश्विन मुद्गल ने अब बैंक अधिकारियों की हर मंगलवार को क्लास लेना शुरू कर दिया है। 

तहसील स्तर पर हर शुक्रवार बैठक
जिलाधीश अपने दफ्तर में हर मंगलवार को राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर किस बैंक ने कितना फसल कर्ज बांटा इसका डाटा ले रहे हैं।  फसल कर्ज  बांटने में तकनीकी दिक्कत है, तो उसे वहीं पर सुधारा जा रहा है। जिन किसानों को कर्जमाफी का लाभ मिला, उन किसानों को प्राथमिकता के साथ कर्ज बांटने का आदेश सरकार द्वारा दिया गया है। 19 दिन में 281 करोड़ का कर्ज बांटने के लिए जिला प्रशासन हर शुक्रवार को तहसील स्तर पर बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर रहा है। 

अब तक 144 करोड़ कर्ज वितरित 
इसी तरह फसल कर्ज वितरण के लिए मंडल स्तर पर भी राजस्व अधिकारियों ने बैंक अधिकारियों के साथ बैठक करने का निर्णय लिया है। 
13,552 किसानों को मिला कर्ज 7 जून तक 13,552 किसानों को 142.44 करोड़ का फसल कर्ज वितरित किया गया है। यह आंकड़ा कम है और फसल कर्ज की गति बढ़ाने के लिए जिलाधीश खुद बैंक अधिकारियों की बैठके ले रहे हैं। हर शुक्रवार को तहसील स्तर पर बैठक लेकर कर्ज वितरण का जायजा लिया जा रहा है। अब मंडल स्तर पर भी बैठकों का दौर शुरू किया जा रहा है। 

30 जून तक बांटने हैं 426 करोड़
30 जून तक 40 फीसदी (426 करोड़) फसल कर्ज वितरित करना है और उस संबंध में बैंकों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इस महीने कर्ज वितरण में जबरदस्त तेजी आने की उम्मीद है। 
अजय कडू, जिला उपनिबंधक  सहकार विभाग, नागपुर

 

 

Created On :   12 Jun 2018 8:12 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story