हुडकेश्वर पुलिस ने वाहन चोर को पकड़ा, 5 दोपहिया जब्त

Hudkeshwar police caught vehicle thief, seized 5 two-wheelers
हुडकेश्वर पुलिस ने वाहन चोर को पकड़ा, 5 दोपहिया जब्त
कार्रवाई हुडकेश्वर पुलिस ने वाहन चोर को पकड़ा, 5 दोपहिया जब्त

डिजिटल डेस्क, नागपुर। हुड़केश्वर पुलिस ने दोपहिया वाहन चोर प्रीतम उर्फ चिडी आलोक उइके (22) प्लाट नंबर 6 सरस्वती नगर हुड़केश्वर निवासी को गिरफ्तार किया। आरोपी से 5 दोपहिया वाहन सहित करीब 1 लाख 50 हजार रुपए का माल जब्त किया गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नीलकमल नगर नरसाला हुड़केश्वर निवासी अतुल राऊत की दोपहिया वाहन (एमएच 40 एएन-3670) घर के सामने से 30 अक्टूबर को चोरी हो गई थी। अतुल ने इसकी शिकायत हुड़केश्वर थाने में 31 अक्टूबर को दर्ज कराई थी। हुड़केश्वर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी प्रीतम उर्फ चिडी उइके को गिरफ्तार किया। आरोपी से अतुल राऊत की चोरी हुई दोपहिया वाहन सहित 5 वाहन जब्त किए गए। आरोपी पर वाड़ी, वाठोडा, पारडी, कुही सहित अन्य कुछ थानों में वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस परिमंडल 4 के उपायुक्त नुरुल हसन के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। हुड़केश्वर के वरिष्ठ थानेदार सार्थक नेहेते के नेतृत्व में कार्रवाई हुई।

वाहन पर महुआ शराब ले जा रहे दो गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, नागपुर।  दोपहिया वाहन पर अवैध तरीके से महुआ शराब लेकर जा रहे दो आरोपियों काे पुलिस परिमंडल 5 के उपायुक्त मनीष कलवानिया के विशेष दस्ते ने धरदबोचा। आरोपियों से 16 हजार रुपए की करीब 80 लीटर महुआ शराब, दोपहिया वाहन सहित करीब 96 हजार रुपए का माल जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी विशाल गजभिये (32) भिवसन खोरी, बौद्ध विहार के पास गिट्टीखदान और रोशन कांबले (21) भिवसन खोरी, बौद्ध विहार के पास गिट्टीखदान निवासी पर यशोधरानगर थाने में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार आरोपी विशाल और उसका दोस्त रोशन को गश्त के दौरान विशेष दस्ते के  उपनिरीक्षक मधुकर काटोके, नायब सिपाही चेतन जाधव व अन्य कर्मचारियों ने सोमवार को पकड़ा।  दोनों आरोपी दोपहिया पर प्लास्टिक के अंदर महुआ शराब लेकर जा रहे थे। इस दौरान यशोधरानगर  संजय गांधी नगर, एनआईटी गार्डन के सामने दोनों को पुलिस ने दबोच लिया। वे काले रंग की बैग में प्लास्टिक के अंदर महुआ शराब छिपाकर ले जा रहे थे। दोनों आरोपियों पर यशोधरानगर थाने में शराब प्रतिबंधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया।  

 
 

Created On :   16 Nov 2021 3:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story