- Home
- /
- नागपुर में झमाझम बारिश के बाद दिन...
नागपुर में झमाझम बारिश के बाद दिन में बढ़ी उमस

By - Bhaskar Hindi |16 Jun 2021 6:56 AM IST
नागपुर में झमाझम बारिश के बाद दिन में बढ़ी उमस
डिजिटल डेस्क, नागपुर। मंगलवार को झमाझम बारिश ने फिर उमस व गर्मी से राहत दी। ठंडी हवा के चलते रात को गुलाबी ठंडी का एहसास हुआ। नागपुर में 10 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई। अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में हुई बारिश से कुछ समय के लिए सड़कों पर चहल-पहल कम रही।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इसमें नमी है आैर इसी कारण उमस महसूस हो रही है। उमस के साथ बारिश का सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे। दिन में उमस से परेशानी होगी। शाम को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। नागपुर सहित पूरे विदर्भ में इसी तरह का मौसम बना रहेगा। तापमान में ज्यादा वृद्धि होने की संभावना नहीं है।
Created On :   16 Jun 2021 12:25 PM IST
Next Story