पति विदेश में, पत्नी फेसबुक फ्रेंड साथ रफूचक्कर

Husband abroad, wife happy with Facebook friend
पति विदेश में, पत्नी फेसबुक फ्रेंड साथ रफूचक्कर
पति विदेश में, पत्नी फेसबुक फ्रेंड साथ रफूचक्कर

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  विदेश में कार्यरत व्यक्ति की पत्नी मासूम पुत्री को लेकर प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। जाते-जाते नकदी और कीमती आभूषण भी साथ ले गई। पति की शिकायत पर गणेशपेठ थाने में पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। दोनों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। 

कभी नागपुर, कभी जयपुर में रहती थी
संदीप विदेश में होने से गुंजन कभी नागपुर, तो कभी अपने मायके जयपुर स्थित कटारा में रहती थी। इस दौरान गुंजन की फेसबुक पर गांव के गिरीश (30) नामक युवक से पहचान हुई। हालांकि यह कहा जा रहा है कि, गुंजन  की गिरीश से शादी के पहले से ही मित्रता थी, लेकिन संदीप को इसकी जानकारी नहीं थी। 

पति दुबई में कार्यरत
गणेशपेठ निवासी संदीप विश्वकर्मा (34) दुबई  में शोभा कंस्ट्रक्शन कंपनी में बतौर सुपरवाइजर है। संदीप साल में एक-दो बार पत्नी गुंजन (30) और छह वर्षीय पुत्री से मिलने नागपुर आता था। 

बेटी को भी साथ ले गई
पति संदीप जब विदेश में था, उस दौरान 22 जनवरी से 13 सितंबर 2020 के बीच गुंजन बेटी के साथ नकद 40 हजार रुपए और सोने के आभूषण, ऐसे कुल 5.25 लाख का माल समेटकर गिरीश के साथ रफूचक्कर हो गई। 

जांच में हुई पुष्टि
इस बारे में पता चलने  पर संदीप ने गणेशपेठ थाने में शिकायत की। शिकायत की जांच-पड़ताल में पत्नी गुंजन और उसके मित्र की दगाबाजी की पुष्टि होने पर आला अधिकारियों के निर्देश पर उपनिरीक्षक शिंदे ने प्रकरण दर्ज किया है।

Created On :   3 April 2021 10:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story