- Home
- /
- पति ने ही किया अध्यापिका पर जानलेवा...
पति ने ही किया अध्यापिका पर जानलेवा हमला

डिजिटल डेस्क, घुग्घुस(चंद्रपुर)। यवतमाल जिले के वणी तहसील के नायगांव बु. में शाला से घर लौट रही अध्यापिका पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया था। घटना की जांच के बाद हमले का मास्टर माइंंड उसका पति ही निकला। पति चंद्रपुर के किसी अखबार में पत्रकार होने की जानकारी सामने आई है। उसने पत्नी की हत्या के लिए तीन लोगों को सुपारी दी थी। मामले में पुलिस ने अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। चौथा आरोपी फरार है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पीड़िता वैशाली मशारकर (40) का पति जितेंद्र मशारकर (45) और संजय पट्टीवार (30) दोनों चंद्रपुर निवासी तथा मोहम्मद रजा अब्बास अन्सारी (20) मूल रूप से बिहार तथा वर्तमान में चंद्रपुर निवासी का समावेश है। इससे पहले तीन बार पत्नी की हत्या करने का प्रयास जितेंद्र कर चुका है। यह बात भी जांच में सामने आई है। घटना के समय वैशाली नायगांव फाटे के पास बस का इंतजार कर रही थी। बस यही मौका देख कर हमला किया गया। पुलिस को यह भी पता चला है कि, जितेंद्र ने वैशाली की हत्या करने के लिए सुपारी भी दी थी।
Created On :   20 Aug 2022 5:01 PM IST