पति जेल में, ससुर ने की बहू से छेड़छाड़, मामला दर्ज

Husband in jail, father-in-law molested daughter-in-law, case registered
पति जेल में, ससुर ने की बहू से छेड़छाड़, मामला दर्ज
पति जेल में, ससुर ने की बहू से छेड़छाड़, मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  बहू से छेड़छाड़ करने वाले ससुर के खिलाफ  जरीपटका थाने में प्रकरण दर्ज किया गया। पीड़िता 23 वर्षीय महिला जरीपटका क्षेत्र निवासी है। उसका पति किसी आपराधिक मामले में जेल में बंद है। आरोपी ससुर गुरदीपसिंह (50) है। 1 जुलाई 2020 से फरवरी 2021 की कालावधि में ससुर ने बहू से छेड़छाड़ की। इस बात को लेकर ससुर-बहू में कई बार विवाद भी हुआ। आखिरकार यह मामला थाने पहुंचा। जांच जारी है। 

महिला को धमकाने वाले 7 पर मामला  दर्ज
नंदनवन थाने में सात युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोप है कि युवकों ने महिला से विवाद िकया और धमकाते हुए उसके दोपहिया वाहन को क्षतिग्रस्त किया। पीड़ित पडोले नगर निवासी लता अडकिने (51) नामक महिला है। उसके घर अापराधिक प्रवृत्ति के शीलवंत सोनटक्के नामक युवक का आना-जाना है। शीलवंत से बस्ती के लोग बात नहीं करते हैं। गत दिनों शीलवंत ने साथियों की मदद से बस्ती में एक युवक पर जानलेवा हमला भी किया था। इसे लेकर रविवार की शाम साढ़े सात बजे के करीब संदीप काचोरे (20), निखिल उर्फ डंबा (25), करण रामटेके (18), अनुराग बोदले (20), प्रीत बोदले (22) और अन्य दो युवकों ने लता को डराया-धमकाया अौर शीलवंत से बात करने से मना िकया। साथ ही लता के दाेपहिया वाहन को गिरा दिया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। 

तलवार लेकर घूम रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
 यशोधरा नगर में तलवार लेकर उत्पात मचा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम शुभम सुरेश चिरुड़कर (24), इंदिरा माता नगर निवासी है। आरोपी को रविवार को धम्मदीप नगर एनआईटी ग्रांउड के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर शहर के गणेशपेठ, सदर, हुड़केश्वर, यशोधरा नगर सहित अन्य कुछ थानों में 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त नीलोत्पल के मार्गदर्शन में यशोधरा नगर के वरिष्ठ थानेदार अशोक मेश्राम व सहयोगियों ने कार्रवाई की। 

 

Created On :   9 March 2021 12:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story