दहेज के लिए डॉक्टर पति ने पत्नी के शरीर में सलाइन से छोड़े HIV के वायरस

Husband left HIV virus through needle in his wifes body
दहेज के लिए डॉक्टर पति ने पत्नी के शरीर में सलाइन से छोड़े HIV के वायरस
दहेज के लिए डॉक्टर पति ने पत्नी के शरीर में सलाइन से छोड़े HIV के वायरस

डिजिटल डेस्क, पुणे। दहेज को लेकर एक महिला डॉक्टर ने अपने ही डॉक्टर पति पर सनसनीखेज आरोप लगाए है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने दहेज के लिए उसके शरीर में सलाइन के जरिए HIV के वायरस छोड़ दिए। चौंका देने वाला मामला पुणे के थेरगांव में सामने आया। जिसके बाद पुलिस ने डॉक्टर पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर पड़ताल शुरु कर दी है। वाकड़ पुलिस के मुताबिक 27 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है, महिला की शिकायत के अनुसार पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पीड़ित महिला का पति होम्योपैथी डॉक्टर है। वर्ष 2015 में महिला की डॉक्टर के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद महिला का पति, सास और ससुर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। महिला के पिता ने कई बार सुसराल पक्ष को मुंह मांगे पैसे भी दिए, लेकिन ससुराल पक्ष का लालच बढ़ता ही गया। उनकी प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने मायके से रूपए लाने से इनकार किया। इसके बाद तीनों ने महिला से मारपीट की। बात बड़ते ही गालिगलौज कर तलाक देने की मांग करने लगे। महिला ने तलाक देने से इनकार किया। साल 2017 में महिला बीमार पड़ी थीं। उस समय उसके पति ने घर में उसे सलाइन लगाया था। ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग महिला मायके रहने चली गईं। 

दो महिने पहले उसे तकलीफ होने लगी, जिस कारण उसके रक्त की जांच कराई गई। जांच में वह एचआईवी पॉजिटीव पाई गईं। यह सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पति ने सलाइन के जरिए शरीर में एचआईवी के वायरस छोड़ दिए, उसने पति पर ऐसा आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Created On :   1 Dec 2018 5:38 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story