- Home
- /
- हमेशा करती रहती थी शक, गुस्साए पति...
हमेशा करती रहती थी शक, गुस्साए पति ने दुपट्टे से बीमार पत्नी का गला घोंटा
डिजिटल डेस्क, पुणे। पत्नी का पति पर शक करते रहना एक शख्स को नगवारा उतरा, उसने बीमार पत्नी की दुपट्टा से गला दबाकर हत्या कर दी। यह वारदात मंगलवार सुबह शिरूर तहसील स्थित कुंभार आली इलाके में सामने आई। वारताद काे अंजाम देने के बाद पति खुद पुलिस के सामने हाजिर हो गया। पुलिस ने बताया कि लता संदीपान सोलुंके, उम्र 32 साल की हत्या कर दी गई। उसकी हत्या के आरोप में पति संदीपान प्रभाकर सोलुंके को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ लता के भाई पांडुरंग श्यामराव कदम ने शिकायत दर्ज कराई है।
सोलुंके परिवार मूल रूप से बीड़ जिले के गेवराई का निवासी है। पिछले दो सालों से संदीपान परिवार के साथ शिरूर स्थित कुंभार आली इलाके में रहता था। जो एमआईडीसी स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था। लता को जोड़ों के दर्द की तकलीफ थीं। लता को शक था कि संदीपान के दूसरी औरत के साथ संबंध है। इसके चलते दोनों में हमेशा झगड़ा होता रहता था। रविवार रात इसी वजह को लेकर दोनों में फिर एक झगड़ा हुआ। संदीपान ने लता से मारपीट की। मंगलवार की सुबह संदीपान को काम पर जाना था। इसलिए उसने लता को उठाया लेकिन वह नहीं उठ रही थीं। इसलिए गुस्साए संदीपान ने लता का दुपट्टे की सहायता से दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद लता के भाई पांडुरंग के घर गया और उसकी पत्नी को लेकर घर लौटा। जहां उसे उसने सारी घटना बताई और उसके बाद शिरूर पुलिस थाने गया। पुलिस के सामने जुर्म कबूलते ही उसे गिरफ्तार किया।
Created On :   11 Sep 2018 12:31 PM GMT