प्रेमिका से शादी करना चाहता था शख्स, पत्नी और मासूम की करा दी हत्या

प्रेमिका से शादी करना चाहता था शख्स, पत्नी और मासूम की करा दी हत्या
प्रेमिका से शादी करना चाहता था शख्स, पत्नी और मासूम की करा दी हत्या
प्रेमिका से शादी करना चाहता था शख्स, पत्नी और मासूम की करा दी हत्या

डिजिटल डेस्क, पुणे। प्रेमिका के साथ शादी करने में अाड़े आ रही पत्नी और आठ महीने के बेटे की पति ने निर्मम हत्या कर दी। मामला शनिवार रात नेरे गांव में सामने आया। खुद को बचाने के लिए पति ने लूट की झूठी कहानी गढ़ी। उसने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन पुलिस के सामने उसकी यह कोशिश टिक नहीं पाई, आखिरकार पुलिस ने उससे सच उगलवाकर प्रेमिका और दो साथियों समेत गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला का नाम अश्विनी भोंडवे, आठ महीने के मासूम का नाम अनुज है। जिनकी हत्या कर दी गई।

दोनों की हत्या के आरोप में अश्विनी का पति दत्ता वसंत भोंडवे, उम्र 30 साल समेत उसकी प्रेमिका और दो साथियों को गिरफ्तार किया गया हैं। चारों पर हिंजवड़ी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। दत्ता और एक युवती के बीच प्रेमसंबंध थे। इसके बावजूद उसने अश्विनी से शादी की। दोनों ने बेटे को जन्म दिया। लेकिन दत्ता ने शादी के बाद भी प्रेमिका से रिश्ता नहीं तोड़ा था। दोनों को शादी करनी थी। इसलिए दोनों ने मिलकर अश्विनी और अनुज को खत्म करने की साजिश रची। दोनों ने अपने दो साथियों को एक लाख रूपए की सुपारी दी और अश्विनी और अनुज को खत्म करने के लिए कहा।

शनिवार को दत्ता अश्विनी और अनुज को लेकर ससुराल गया था। रात को घर लौटते समय नेरे गांव के पास उसने पानी पीने के बहाने से कार रोकी। उस समय उसके दो साथी कार में घुस गए और अश्विनी तथा अनुज की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद को बचाने के लिए दत्ता ने झूठी कहानी रची। खुद पुलिस को जानकारी देकर लूटेरों द्वारा नकद लूटकर हत्या करने की बात बताई। साथ ही बताया कि उसे भी चाकू से वार कर मार डालने की कोशिश की गई। पुलिस को शक हुआ, जिस कारण उन्होंने पूछताछ की। तब जाकर आरोपी ने जुर्म कबूल किया।

Created On :   10 Jun 2018 11:47 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story