सैल्यूट नहीं किया तो नगर सैनिक को लगवाए कलेक्ट्रेट के 10 चक्कर

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
सैल्यूट नहीं किया तो नगर सैनिक को लगवाए कलेक्ट्रेट के 10 चक्कर

डिजिटल डेस्क, भोपाल। जिला पंचायत सीईओ को सैल्यूट नहीं करना एक नगर सैनिक को भारी पड़ गया। श्योपुर जिले के जिला पंचायत सीईओ को सुरक्षाकर्मी (नगर सैनिक) ने सैल्यूट नहीं किया तो उन्होंने नाराज होकर उसे कलेक्ट्रेट के 10 चक्कर लगाने का हुक्म सुना दिया। घटना पर संज्ञान लेते हुए मप्र मानवाधिकार आयोग ने पुलिस महानिदेशक और होमगार्ड से रिपोर्ट मंगाई है।

घटना के अनुसार, शुक्रवार को श्योपुर जिले के जिला पंचायत सीईओ ऋषि गर्ग कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में भाग लेने के लिए आए थे। इस दौरान नगर सैनिक ने भूलवश सैल्यूट नहीं किया। इससे नाराज होकर उन्होंने उसे कलेक्ट्रेट के 10 चक्कर लगाने का हुक्म दे डाला।

Created On :   10 July 2017 7:37 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story