मुंबई में IAS दंपति के इकलौते बेटे ने की आत्महत्या

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
मुंबई में IAS दंपति के इकलौते बेटे ने की आत्महत्या

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दक्षिण मुंबई में मंगलवार सुबह एक आईएएस दंपति के 18 वर्षीय बेटे ने कथित तौर पर इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक आईएएस पति-पत्नी का इकलौता पुत्र था। यह परिवार मुंबई महानगर के मरीन लाइन्स इलाके में रहता है। दोनों पति-पत्नी महाराष्ट्र में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब 8 बजे मालाबार हिल क्षेत्र में नेपियन सी रोड स्थित दरिया महल इमारत से वह लड़का कथित तौर पर कूद गया। पुलिस उसे जेजे अस्पताल ले गई, जहां भर्ती से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मालाबार हिल स्टेशन में इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 7 बजे वह लड़का घर से यह कहकर निकला था कि नेपियन सी रोड पर वह अपने दोस्त से मिलने जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि तकरीबन 7.30 बजे मालाबार हिल पुलिस स्टेशन में एक व्यक्ति ने फोन किया कि उसने एक ऊंची इमारत के सामने किसी को गिरा हुआ देखा है। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और उस लड़के के शरीर को खून से लथपथ पाया।

Created On :   18 July 2017 8:24 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story